Blog

ऑपरेशन दहन के तहत अपमिश्रित शराब बनाने में प्रयुक्त लाखों रुपये का मुकदमाती माल हुआ नष्ट

जुलाई पुलिस महानिदेशक महोदय के आदेश के क्रम में मुकदमाती माल के निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान "ऑपरेशन दहन" के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में दिनांक 30.07.2026 को मा० न्यायालय एफटीसी-2, जनपद आजमगढ़ के आदेशानुसार थाना पवई पर पंजीकृत मु0अ0सं0 30/2021, धारा 419/420/467/468/272/273 भादवि एवं 60A/72 आबकारी अधिनियम से संबंधित मुकदमाती माल का विधिक प्रक्रिया के तहत निस्तारण कराया गया।

मूरली प्रजापति
आजमगढ़ 31 जुलाई पुलिस महानिदेशक महोदय के आदेश के क्रम में मुकदमाती माल के निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन दहन” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में दिनांक 30.07.2026 को मा० न्यायालय एफटीसी-2, जनपद आजमगढ़ के आदेशानुसार थाना पवई पर पंजीकृत मु0अ0सं0 30/2021, धारा 419/420/467/468/272/273 भादवि एवं 60A/72 आबकारी अधिनियम से संबंधित मुकदमाती माल का विधिक प्रक्रिया के तहत निस्तारण कराया गया।
निस्तारित किए गए माल में 100 अदद क्यूआर कोड, 1000 सीसी के 100 अदद ढक्कन, 400 लीटर स्प्रिट शराब, 624 पऊवा अपमिश्रित देशी शराब, 07 किलोग्राम यूरिया, 01 किलोग्राम नौसादर, 71 अदद खाली गत्ता, 01 अदद एल्कोहल मीटर, 01 अदद पैकिंग मशीन तथा 12,000 रुपये नकद शामिल रहे।मुकदमाती माल का निस्तारण उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार की उपस्थिति में कराया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष पवई मनीष पाल, मुख्य आरक्षी अखिलेश कुमार सहित थाना पवई के अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। अभियान के तहत मुकदमाती माल का विधिसम्मत निस्तारण कर न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button