Blog

रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर दयाल बाग में श्रद्धांजलि सभा, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

NAYER AZAM लखनऊ। राजधानी लखनऊ के दयाल बाग में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की पुण्यतिथि के अवसर पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और स्वर्गीय पासवान के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित वक्ताओं ने स्वर्गीय रामविलास पासवान के सामाजिक न्याय, समानता, शोषित-वंचित वर्गों के उत्थान और जनसेवा के प्रति समर्पित जीवन को याद किया। महामहिम राज्यपाल की उपस्थिति को सभी के लिए सम्मान और प्रेरणा का विषय बताते हुए आयोजकों ने उनका हृदय से आभार व्यक्त किया। सभा में मौजूद गणमान्य लोगों ने उनके आदर्शों और सिद्धांतों पर चलकर समाज सेवा के संकल्प को दोहराया।

NAYER AZAM लखनऊ। राजधानी लखनऊ के दयाल बाग में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की पुण्यतिथि के अवसर पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और स्वर्गीय पासवान के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित वक्ताओं ने स्वर्गीय रामविलास पासवान के सामाजिक न्याय, समानता, शोषित-वंचित वर्गों के उत्थान और जनसेवा के प्रति समर्पित जीवन को याद किया। महामहिम राज्यपाल की उपस्थिति को सभी के लिए सम्मान और प्रेरणा का विषय बताते हुए आयोजकों ने उनका हृदय से आभार व्यक्त किया। सभा में मौजूद गणमान्य लोगों ने उनके आदर्शों और सिद्धांतों पर चलकर समाज सेवा के संकल्प को दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button