रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा नेता व चित्रांश महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक खरे के आवास पहुंच कर शोक संवेदना
देश के रक्षामंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने आज शाम भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक खरे के चौक स्थित निज आवास पहुंचकर उनके पूज्य पिताजी स्व. ओम प्रकाश खरे के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

NIT-News
लखनऊ, । देश के रक्षामंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने आज शाम भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक खरे के चौक स्थित निज आवास पहुंचकर उनके पूज्य पिताजी स्व. ओम प्रकाश खरे के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।
शोक संतप्त परिजनों से भेंट करते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अभिषेक खरे, उनके भाई अनुभव खरे, बहन अंजलि सक्सेना एवं परिवार की वरिष्ठ सदस्या चाची निर्मला खरे सहित समस्त शोकाकुल परिवार से आत्मीय संवाद कर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी तथा विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) मुकेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
चित्रांश महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा नेता श्री खरे ने इस दुःखद घड़ी में रक्षामंत्री एवं पधारे सभी वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के आगमन, स्नेह और संबल प्रदान करने हेतु पूरे परिवार की ओर से हार्दिक आभार एवं कृतज्ञता प्रकट की।




