उत्तर प्रदेश

गुलिस्ता एकता किन्नर सेवा ट्रस्ट ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

गुलिस्ता एकता किन्नर सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में ट्रांसजेंडर समुदाय की समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा गया। ट्रस्ट की संस्थापक और किन्नर समुदाय की राष्ट्रीय अध्यक्ष वाराणसी निवासी सलमा चौधरी के नेतृत्व में दोपहर 1:45 बजे प्रतिनिधिमंडल डीएम कार्यालय पहुंचा।

NIT-News
मीरजापुर। गुलिस्ता एकता किन्नर सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में ट्रांसजेंडर समुदाय की समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा गया। ट्रस्ट की संस्थापक और किन्नर समुदाय की राष्ट्रीय अध्यक्ष वाराणसी निवासी सलमा चौधरी के नेतृत्व में दोपहर 1:45 बजे प्रतिनिधिमंडल डीएम कार्यालय पहुंचा। 1:50 बजे जिलाधिकारी मिर्जापुर के नाम संबोधित प्रार्थना पत्र सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि काफी समय से ट्रांसजेंडर समुदाय को किराए पर कमरा लेने में परेशानी हो रही है। मकान मालिक भेदभाव करते हैं, जिससे उन्हें रहने के लिए जगह नहीं मिल पा रही है।
डीएम को सौंपें गये ज्ञापन में उनकी प्रमुख मांगें मसलन, कांशीराम आवास में खाली रूम ट्रांसजेंडर समुदाय को आवंटित किए जाएं, या उनके लिए अलग ट्रांसजेंडर आश्रम का निर्माण कराया जाए।  जिला अस्पताल में 5 बेड का अलग वार्ड बनाया जाए। डिग्री कॉलेज और प्राइमरी स्कूलों में ट्रांसजेंडर छात्रों को विशेष छूट दी जाए और उनके लिए अलग शौचालय का निर्माण कराया जाए, ताकि वे शिक्षा से जुड़ सकें। समय-समय पर ट्रांसजेंडर समुदाय के साथ बैठक कराई जाए। उत्तर प्रदेश में गठित वेलफेयर बोर्ड के दो सदस्य जनपद में हैं। जनपद स्तर पर भी बोर्ड की बैठक कराई जाए ताकि समुदाय जागरूक हो और अन्य समाज को भी प्रेरणा मिले। सलमा चौधरी ने कहा कि इन सुविधाओं से ट्रांसजेंडर समुदाय खुद को सुरक्षित महसूस करेगा और मुख्यधारा से जुड़ पाएगा। प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button