Blog

दोहरीघाट थाना प्रभारी ने पुलिस कर्मियों संग की बैठक:कानून व्यवस्था, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई

दोहरीघाट थाने में मंगलवार को नव नियुक्त थाना प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए

NIT-News
जनपद मऊ के दोहरीघाट थाने में मंगलवार को नव नियुक्त थाना प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अपराध नियंत्रण, मिशन शक्ति अभियान और जनसुनवाई को लेकर कड़े निर्देश दिए। थाना प्रभारी ने सभी उप निरीक्षकों, चौकी प्रभारियों और पुलिस कर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने को कहा। उन्होंने क्षेत्र की गतिविधियों पर सतर्क नजर रखने और आपराधिक घटनाओं की सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, प्रभावी गश्त और बीट पुलिसिंग को मजबूत करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, संवेदनशील स्थानों पर नियमित गश्त बढ़ाने तथा फरार एवं वांछित अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करने के लिए भी कहा गया। मिशन शक्ति अभियान पर विशेष बल देते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पुलिस कर्मियों को महिलाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करने, आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने और जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी रामायण सिंह ने कहा, “अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना मेरी पहली प्राथमिकता है। कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।” उन्होंने आम जनता की शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण तथा पुलिस-जनता समन्वय पर भी जोर दिया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को फरियादियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर समयबद्ध समाधान करने का निर्देश दिया। शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी, संवेदनशील एवं जनहितैषी पुलिसिंग को प्राथमिकता देने पर विशेष बल दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button