Blog

सपा नेता मोहम्मद अरशद खान ने भाजपा पर साधा निशाना, सरकार की कार्यशैली को घेरा

सपा नेता मोहम्मद अरशद खान का भाजपा पर निशाना, विभिन्न मुद्दों को लेकर की घेराबंदी

 Aayer Azam लखनऊ। मोहम्मद अरशद खान, राष्ट्रीय सचिव, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद ख़ान नें एक बयान में कहा कि भारतीय जनता पार्टी पिछड़ों, दलितों के आरक्षण की विरोधी है, संविधान की विरोधी है, समानता की विरोधी है, किसानों की विरोधी है, मजदूरों की विरोधी है। इसने व्यापारियों और उद्योगपतियों का भी अहित किया है।

बहुत मुद्दतों के बाद पिछड़ों को वी.पी. सिंह ने 7 अगस्त 1990 को मंडल कमीशन के आधार पर केंद्र की नौकरियों में 27% आरक्षण दिया। मुलायम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्ग को नौकरियों में 27% आरक्षण दिया। लालू प्रसाद यादव ने 1990 में पिछड़े वर्ग को 27% आरक्षण दिया।

पूरे देश में कांग्रेस और भाजपा की सरकारें जहां थीं और आज भी जहां हैं, कहीं भी पिछड़े वर्ग को 27% आरक्षण नहीं मिला है। कहीं 10%, कहीं 12%, कहीं 14% मिला है। उत्तर प्रदेश से जब उत्तराखंड अलग हुआ तो मुलायम सिंह यादव का दिया हुआ 27% आरक्षण पिछड़े वर्ग के लिए उत्तराखंड में लागू था। भाजपा सरकार ने उसे घटा कर 14% कर दिया। उसी तरह बिहार में 27% आरक्षण लालू प्रसाद यादव ने लागू किया था और जब झारखंड बिहार से अलग हुआ तो लालू प्रसाद यादव का लागू किया हुआ 27% आरक्षण झारखंड में लागू था। भाजपा सरकार ने उसे घटा कर 14% कर दिया। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का लागू किया हुआ 17% पिछड़े वर्ग का आरक्षण लागू था। पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनी तो उसने पहला काम किया, पिछड़े वर्ग का आरक्षण 17% से घटा कर 7% कर दिया। भारतीय जनता पार्टी आरक्षण की विरोधी है। इसलिए 2027 में उत्तर प्रदेश की जनता से अपील है कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीडीए की सरकार बनाएं और अपना आरक्षण, अपना संविधान और अपने हितों की रक्षा करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button