लखनऊ
महोबा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य, गोवर्धन नाथ जू मंदिर में की पूजा-अर्चना
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद महोबा के भ्रमण के दौरान चरखारी स्थित प्रसिद्ध श्री गोवर्धन नाथ जू मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया तथा प्रदेश एवं जनपद की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

लखनऊ:

इसके पश्चात उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य चरखारी स्थित पुराने राजमहल पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व सांसद श्री गंगाचरण राजपूत के भाई एवं चरखारी विधायक श्री बृजभूषण सिंह उर्फ गुड्डू राजपूत के चाचा स्वर्गीय श्री गिरजाचरण राजपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी शोक-संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर आयोजित शोकसभा एवं जनसभा को संबोधित किया ।
भ्रमण के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने चरखारी विधायक श्री बृजभूषण राजपूत के मोती महल स्थित आवास पर पहुंचकर उनसे भेंट की तथा जनपद के विभिन्न विषयों, क्षेत्रीय परिस्थितियों एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की। इसके उपरांत उन्होंने सदर विधायक श्री राकेश गोस्वामी एवं जिलाध्यक्ष श्री मोहनलाल कुशवाहा के आवास पर पहुंचकर उनसे शिष्टाचार भेंट की तथा जनपद के विकास एवं जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की।
इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
सम्पर्क सूत्र- बी0एल0 यादव