उत्तर प्रदेश

मऊ में हनुमान घाट पर पीपा पुल का शिलान्यास:दर्जनों गांवों के विकास, व्यापार और रोजगार को मिलेगी नई गति

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने विधिवत इसका शिलान्यास कर क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। मंत्री शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि यह दिन क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि लगभग 100 वर्षों से चली आ रही एक प्रमुख समस्या का समाधान हो रहा है। लंबे समय से तमसा नदी पार करने में लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, विशेषकर बरसात के मौसम में आवागमन लगभग बाधित हो जाता था।

दिनेश प्रजापति मऊ में तमसा नदी के हनुमान घाट पर पीपा पुल के निर्माण का शिलान्यास किया गया। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने विधिवत इसका शिलान्यास कर क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। मंत्री शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि यह दिन क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि लगभग 100 वर्षों से चली आ रही एक प्रमुख समस्या का समाधान हो रहा है। लंबे समय से तमसा नदी पार करने में लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, विशेषकर बरसात के मौसम में आवागमन लगभग बाधित हो जाता था।इस समस्या के कारण न केवल जनजीवन प्रभावित होता था, बल्कि व्यापारिक गतिविधियां, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं भी बाधित होती थीं। पीपा पुल के निर्माण से इन सभी समस्याओं का स्थायी समाधान संभव होगा।

मंत्री शर्मा ने आगे कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। पुल के निर्माण से छात्र-छात्राओं को विद्यालयों एवं महाविद्यालयों तक पहुंचने में समय की बचत होगी और मरीजों को आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचने में सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र में जीवन स्तर में सुधार होगा और समग्र विकास को गति मिलेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में संतुलित और सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच की दूरी को कम करना, आधारभूत संरचना को मजबूत करना और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button