घोसी सपा सांसद राजीव राय को ‘फेम इंडिया–एशिया पोस्ट’ द्वारा जारी देश के 25 उत्कृष्ट लोकसभा में शामिल
घोसी के सपा सांसद राजीव राय देश के 25 उत्कृष्ट सांसदों में शामिल

Govind Kumar
घोसी लोकसभा क्षेत्र के सपा सांसद राजीव राय को ‘फेम इंडिया–एशिया पोस्ट’ द्वारा जारी देश के 25 उत्कृष्ट लोकसभा सांसदों की सूची में स्थान मिला है। इस संबंध में सांसद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि उत्कृष्ट सांसदों की सूची में स्थान मिलना घोसी लोकसभा की जनता के विश्वास का सम्मान है। जनता ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाने का मेरा प्रयास जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि यह घोसी लोकसभा क्षेत्र, पूर्वांचल और उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। मैंने अपने कार्यकाल में सड़क, रेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और रोजगार जैसे जनहित के मुद्दों को संसद में उठाया है। बताया कि सांसदों का चयन सर्वेक्षण, संसदीय रिकॉर्ड और जनसंपर्क के आधार पर किया गया है। वह भारत सरकार के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में भी शामिल थे। उन्हें संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर भी मिला है।




