उत्तर प्रदेश
मण्डल अध्यक्ष ने किया शिविर का समापन
केंद्र सरकार के 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण के पूर्ण होने पर ब्लाक सभागार देवा में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का समापन मण्डल अध्यक्ष देवा अरविन्द वर्मा (बब्लू) ने किया

NIT-news
बाराबंकी। केंद्र सरकार के 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण के पूर्ण होने पर ब्लाक सभागार देवा में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का समापन मण्डल अध्यक्ष देवा अरविन्द वर्मा (बब्लू) ने किया। इस दौरान स्टॉल लगाकर तीन दिन तक सभी प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। वहीं ब्लाक प्रमुख धर्मेन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री आवास के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह यादव, इक्छुवाकु मौर्या, सचिन रावत, बाबूलाल रावत, आनंद उपाध्याय, बब्लू यादव, राममिलन यादव, दीपक मिश्रा, नीतू रावत, रामलाल रावत, कमलेश कश्यप, रंजीत कनोजिया, विकास खंड देवा के सभी विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।




