उत्तर प्रदेश

मिल्कीपुर के 33 गांवों के किसानों को मुआवजा लंबे समय सेथा इंतजार :NHAI ने 18 करोड़ रुपये की राशि

Dinesh Prajapati

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की अयोध्या शाखा ने अयोध्या-रायबरेली 330ए फोरलेन सड़क परियोजना से प्रभावित किसानों के लिए लगभग 18 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि जारी की है। यह भुगतान पिछले एक वर्ष से धन की कमी के कारण लंबित था।

यह मुआवजा विशेष रूप से मिल्कीपुर तहसील के 33 गांवों के उन किसानों के लिए है, जिनकी भूमि सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई थी। वर्ष 2018 से कई किसानों को उनकी भूमि का भुगतान नहीं मिल सका था। अब धनराशि उपलब्ध होने के बाद विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी की देखरेख में मुआवजे का वितरण शुरू कर दिया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन काश्तकारों का नाम खतौनी में दर्ज है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सीधे भुगतान किया जा रहा है। जिन किसानों ने बैनामा तो करा लिया है लेकिन दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, उनके मामलों की जांच की जा रही है। आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के बाद उन्हें भी मुआवजा प्रदान किया जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार, पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जा रही है ताकि कोई भी पात्र किसान वंचित न रहे। इस मुआवजे से किसानों को आर्थिक मजबूती मिलेगी और वे अपनी भविष्य की योजनाओं को आगे बढ़ा सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button