उत्तर प्रदेश

रालोद प्रदेश मुख्यालय में सदस्यता अभियान तेज, सोनभद्र के कई नेता समर्थकों सहित पार्टी में शामिल

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामाशीष राय की गरिमामयी उपस्थिति में जनपद सोनभद्र के जिला अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी के अथक प्रयासों से घोरावल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं अपना दल के पूर्व जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार उर्फ धीरज चौबे, पत्रकार मनदीप सिंह अपना दल एस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह, अपना दल (एस) के पूर्व सचिव परमेश्वर अग्रहरि, बौद्धिक मंच के जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह एवं जिला सचिव आजाद राय ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की।

Nayer Azam

लखनऊ। आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामाशीष राय की गरिमामयी उपस्थिति में जनपद सोनभद्र के जिला अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी के अथक प्रयासों से घोरावल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं अपना दल के पूर्व जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार उर्फ धीरज चौबे, पत्रकार मनदीप सिंह अपना दल एस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह, अपना दल (एस) के पूर्व सचिव परमेश्वर अग्रहरि, बौद्धिक मंच के जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह एवं जिला सचिव आजाद राय ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की।

सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व तथा किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की किसान, युवा एवं गरीब हितैषी नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामाशीष राय ने सभी नवागत साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों एवं चौधरी चरण सिंह के विचारों से प्रभावित होकर प्रदेशभर में लगातार लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों, नौजवानों, व्यापारियों एवं समाज के हर वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य राष्ट्रीय लोकदल कर रहा है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवागत साथियों के जुड़ने से सोनभद्र सहित पूर्वांचल क्षेत्र में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा आगामी समय में राष्ट्रीय लोकदल जनहित के मुद्दों को और प्रभावी ढंग से उठायेगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button