कटान मुद्दे पर विधायक रिजवी का सरकार पर आरोप, 15 मई को तहसील घेराव की चेतावनी
सिकंदरपुर(बलिया) भाजपा सरकार में जमकर पक्षपात हो रहा है।इस सरकार में विकास का कोई काम नहीं हो रहा है

नयर आज़म
सिकंदरपुर(बलिया) भाजपा सरकार में जमकर पक्षपात हो रहा है।इस सरकार में विकास का कोई काम नहीं हो रहा है।जहां थोड़ा बहुत हो रहा है वह भी पक्षपात की भेट चढ़ जा रहा है।उक्त बाते क्षेत्रीय विधायक मो०जियाउद्दीन रिज़वी ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा।उहोंने आरोप लगाया कि जिले कटान रोकने हेतु कुछ परियोजना स्वीकृत की गई है।जिसमें विधान सभा सिकंदरपुर को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है।जबकि विधान सभा सिकंदरपुर कटान से सबसे ज्यादा प्रभावित है।सिसोटार, गोसाईपुर,जिन्दापुर,खरीद, पुरुषोत्तम पट्टी,निपनिया,सोनुपाह,बहदुरा आदि गांव कटान की मार पिछले कई साल से झेल रहे हैं।इन गांवों की हजारों एकड़ जमीन घाघरा में समाहित हो चुकी है।जिसके रोकथाम के लिए मै लगातार आवाज उठा रहा हूं।सदन में कई बार इस मामले को उठा चुका हूं।प्रमुख सचिव और सिंचाई मंत्री से मिल कर बाढ़ और कटान रोकने हेतु कई बार प्रस्ताव दे चुका हूं मुख्यमंत्री जी को भी कई पत्र लिख चुका हूं।किंतु इस संवेदनहीन सरकार पर कोई असर नहीं है। क्योंकि भाजपा सरकार सिर्फ पूंजीपतियों के लिए काम करती है।इस सरकार को किसानों और गरीबो से कुछ लेना देना नहीं है। बाढ़ विभाग से कटान और बाढ़ रोकने के लिए कई बार प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। किन्तु इस सरकार को न तो कुछ दिखाई दे रहा है।और बार बार सदन में इस मुद्दे को उठाने पर सुनाई दे रहा है।अगर कटान रोकने की परियोजना को अविलंब स्वीकृत नहीं किया गया।तो मैं कटान पीड़ितों और अपने कार्यकर्ताओं के साथ 15 मई को सिकंदरपुर तहसील का घेराव करुंगा।जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।




