उत्तर प्रदेश

मधुबन की सौम्य गुप्ता को NEET में 345वीं रैंक मिली

सूरजपुर निवासी सौम्य गुप्ता ने NEET परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 345वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने यह सफलता अपने दूसरे प्रयास में प्राप्त की है। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पैतृक क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सौम्य, पेशे से शिक्षक अरविंद कुमार गुप्त की पुत्री हैं।

दिनेश प्रजापति जनपद मऊ- मधुबन के सूरजपुर निवासी सौम्य गुप्ता ने NEET परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 345वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने यह सफलता अपने दूसरे प्रयास में प्राप्त की है। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पैतृक क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सौम्य, पेशे से शिक्षक अरविंद कुमार गुप्त की पुत्री हैं। उनके पिता वर्तमान में लखनऊ के जीएचआईसी हुसैनाबाद में लेक्चरर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माँ सुचित्रा गुप्ता एक गृहणी हैं। सौम्य ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा (कक्षा 1-5) क्रिस्ट द किंग स्कूल, जगदीशपुर से पूरी की। इसके बाद, उन्होंने कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल, लखनऊ से की। हालांकि सौम्य का परिवार वर्तमान में लखनऊ में रहता है, लेकिन उनके पैतृक गाँव सूरजपुर में इस खबर से हर्ष का माहौल है। गाँव के लोग फोन पर उन्हें बधाई दे रहे हैं। क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने सौम्य को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। बधाई देने वालों में जिला पंचायत सदस्य अशफाक आलम, इंद्र कैलाश यादव, जंग बहादुर मौर्य, दया प्रजापति, डॉ. रेयाजुद्दीन अहमद, डॉ. अशरफ, इम्तियाज रहमानी, पूर्व प्रधान सुरेंद्र कुमार, शशांक सिंह, हाफिज व कारी इस्तियाक अहमद सहित कई अन्य प्रमुख लोग शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button