उत्तर प्रदेश

DIG ने रथ खींचा, SSP-CO सिटी ने लगाया झाड़ू:मथुरा-वृंदावन में भगवान जगन्नाथ नगर भ्रमण को निकले

मसानी स्थित राधा ऑर्किड में भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की रथयात्रा श्रद्धा व उल्लास के साथ निकाली गई। कॉलोनी के अध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह और राजेश बजाज के सानिध्य में आयोजित यात्रा में भगवान के अलौकिक दर्शन

गोविन्द प्रजापति

मथुरा। मसानी स्थित राधा ऑर्किड में भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की रथयात्रा श्रद्धा व उल्लास के साथ निकाली गई। कॉलोनी के अध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह और राजेश बजाज के सानिध्य में आयोजित यात्रा में भगवान के अलौकिक दर्शन पाकर श्रद्धालु निहाल हो गए। मुख्य अतिथि आगरा रेंज के एडीजी सुवेंद्र कुमार भगत, उनकी पत्नी, डीआईजी शैलेश पांडे, एसएसपी श्लोक कुमार, एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह और सीओ सिटी आशना चौधरी ने रथ के आगे झाड़ू लगाई और रस्सी खींचकर रथयात्रा का शुभारंभ किया। जय जगन्नाथ के जयकारों के बीच रथ यात्रा मसानी, मंडी रामदास, चौक बाजार, छत्ता बाजार, होली गेट और भरतपुर गेट होते हुए वापस कॉलोनी पर संपन्न हुई। इस दौरान आर राजा, विष्णु, रविलोचन दास, श्रीनिवास, श्रीराम पंडित, राकेश भाटिया, अशोक खंडेलवाल, मुकेश अग्रवाल, पूर्व विधायक श्याम सिंह अहेरिया और हरीश अग्रवाल मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button