उत्तर प्रदेश
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026:जिलाधिकारी ने कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया,

Dinesh Kumar Prajapati
मऊ जिले में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत ‘विशेष अभियान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने निर्वाचन अधिकारियों के साथ विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने विधानसभा क्षेत्र मधुबन के कई मतदान केंद्रों का दौरा किया। इनमें तरुण इंटर कॉलेज कुंडाकुचाई के बूथ संख्या 353, 354; प्राथमिक विद्यालय कटघरा शंकर के बूथ संख्या 343, 344, 345, 346; और प्राथमिक विद्यालय मटूरी मरियम के बूथ संख्या 451 शामिल थे।
निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से फॉर्म 6, 7 और 8 के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि उनके बूथ से संबंधित कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित न रहे।




