RDSO में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया
80वां स्वतंत्रता दिवस अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ), लखनऊ में दिनांक 15.08.2026 को हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आरडीएसओ के महानिदेशक श्री प्रभास दनसाना ने ध्वजारोहण किया तथा उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Govind Prajapati
80वां स्वतंत्रता दिवस अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ), लखनऊ में दिनांक 15.08.2026 को हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आरडीएसओ के महानिदेशक श्री प्रभास दनसाना ने ध्वजारोहण किया तथा उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
समारोह को संबोधित करते हुए महानिदेशक श्री प्रभास दनसाना ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि देश की एकता, प्रगति और विकास के लिए अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प भी है। उन्होंने भारतीय रेल को देश की ‘लाइफलाइन’ बताते हुए आरडीएसओ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के योगदान की सराहना की। महानिदेशक ने कहा कि आरडीएसओ अनुसंधान, नवाचार, डिजाइन, परीक्षण एवं मानकीकरण के माध्यम से भारतीय रेल को अधिक सुरक्षित, आधुनिक, विश्वसनीय और भविष्य के लिए तैयार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने आरडीएसओ द्वारा हाल के वर्षों में किए गए विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों एवं उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कर्मचारियों के समर्पण, नवाचार और तकनीकी उत्कृष्टता की सराहना की।
इस अवसर पर आकर्षक सांस्कृतक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए l 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 12.08.2026 को आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजयी आरडीएसओ कर्मियों एवं 10वीं तथा बारहवीं कक्षा के 04 मेधावी छात्रों को माननीय महानिदेशक द्वारा पुरस्कृत भी किया गया l
देशभक्ति की भावना जन-जन तक पहुंचाने के लिए आरडीएसओ द्वारा श्री प्रभास दनसाना, महानिदेशक आरडीएसओ एवं श्रीमती ज्योति दनसाना, अध्यक्षा, रेल महिला कल्याण संघ के नेतृत्व में दिनांक 14.08.2026 को एक वृहद वॉकेथॉन का आयोजन भी किया गया जिसमें सभी वरिष्ठ अधिकारी, रेल महिला कल्याण संघ के पदाधिकारीगण, अन्य अधिकारी, कर्मचारी तथा उनके परिवारजन बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए l
80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में अपर महानिदेशक,आरडीएसओ, रेल महिला कल्याण संघ के सभी सम्मानित पदाधिकारीगण, आरडीएसओ के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा उनके परिवारजन उपस्थित रहे। पूरे परिसर में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव का वातावरण देखने को मिला।




