उत्तर प्रदेश

घोसी के रजपुरा में राशन वितरण पर बवाल: अंगूठा लगवाया पर नहीं दिया अनाज, ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार से की शिकायत

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार पर लाभार्थियों का अंगूठा लगवाने के बाद राशन नहीं देने और विरोध करने पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए सैकड़ों राशन कार्डधारक गुरुवार को घोसी तहसील पहुंचे।

दिनेश प्रजापति

उन्होंने नायब तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की। राशन कार्डधारकों का आरोप है कि कोटेदार ने 10 अगस्त को लाभार्थियों का अंगूठा लगवा लिया, लेकिन उन्हें राशन नहीं दिया। अगले दिन राशन देने का आश्वासन दिया गया था। इसके बाद भी जब लाभार्थी राशन लेने पहुंचे तो उन्हें खाद्यान्न नहीं मिला। कार्डधारकों का यह भी आरोप है कि उन्हें पिछले दो माह का राशन भी नहीं दिया गया है।राशन कार्डधारकों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर पात्र लाभार्थियों को उनका बकाया राशन दिलाने तथा आरोप सही पाए जाने पर कोटेदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। नायब तहसीलदार अमरनाथ यादव ने शिकायत पत्र प्राप्त कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। शिकायतकर्ता गिरजा, चंद्रा, आशा, उर्मिला, केशरी, कतौली, संगीता, अनिता, सुमन, देवंती, निरंजन, बंशराज सोनकर, मीना, शकुंतला और गुड्डी आदि कार्डधारक रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button