आईबीएम और 1एम1बी ने लखनऊ जॉब मेले के जरिए युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ा
उत्तर प्रदेश में युवाओं को कौशल विकास से आगे बढ़ाकर रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत आईबीएम ने अपने कार्यान्वयन सहयोगी 1एम1बी फाउंडेशन (वन मिलियन फॉर वन बिलियन) तथा उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं रोजगार विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग और उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के सहयोग से 3 अगस्त को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में एक भव्य जॉब मेले का आयोजन किया।

NIT-News
लखनऊ, 4 अगस्त, 2026। उत्तर प्रदेश में युवाओं को कौशल विकास से आगे बढ़ाकर रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत आईबीएम ने अपने कार्यान्वयन सहयोगी 1एम1बी फाउंडेशन (वन मिलियन फॉर वन बिलियन) तथा उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं रोजगार विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग और उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के सहयोग से 3 अगस्त को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में एक भव्य जॉब मेले का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को करियर रेडीनेस, स्किल मैपिंग और ऑन-द-स्पॉट भर्ती के माध्यम से सार्थक रोजगार उपलब्ध कराना था। मेले में हजारों युवाओं और विभिन्न क्षेत्रों की अग्रणी कंपनियों ने भाग लिया, जहां अनेक उम्मीदवारों को मौके पर ही नौकरी के प्रस्ताव और नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम, रोजगार एवं समन्वय विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री अनिल राजभर, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के राज्य मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल तथा मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री अवनीश कुमार अवस्थी सहित वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, आईबीएम और 1एम1बी के प्रतिनिधि, उद्योग जगत एवं शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर आईबीएम और उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के बीच राज्य में आईबीएम की स्किलिंग पहलों को और मजबूत करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) का आदान-प्रदान भी किया गया।यह जॉब मेला आईबीएम की उस प्रतिबद्धता का हिस्सा है, जिसके तहत वर्ष 2030 तक भारत में 50 लाख शिक्षार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और क्वांटम कम्प्यूटिंग जैसे उभरते क्षेत्रों में प्रशिक्षित किया जाएगा। इसी उद्देश्य के तहत प्रतिभागियों को आईबीएम स्किल्सबिल्ड कार्यक्रम के माध्यम से करियर तैयारी का प्रशिक्षण दिया गया और उनकी शैक्षणिक योग्यता एवं कौशल के आधार पर उपयुक्त नियोक्ताओं से जोड़ा गया। जॉब मेले में प्रौद्योगिकी, विनिर्माण, इंजीनियरिंग, दूरसंचार, लॉजिस्टिक्स, नवीकरणीय ऊर्जा और सेवा क्षेत्रों की कंपनियों ने भाग लिया।आईबीएम इंडिया एवं दक्षिण एशिया के प्रबंध निदेशक संदीप पटेल ने कहा, “आईबीएम उत्तर प्रदेश सरकार के भविष्य के लिए तैयार कार्यबल के निर्माण के विज़न का समर्थन करते हुए गर्व महसूस करता है। हम आईबीएम स्किल्सबिल्ड के माध्यम से युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों और उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावसायिक कौशल से सशक्त बना रहे हैं। हमारा दीर्घकालिक लक्ष्य शिक्षार्थियों को तेजी से विकसित हो रही डिजिटल अर्थव्यवस्था में सफल होने के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करना है। सरकार, शिक्षण संस्थानों और उद्योग जगत के साथ हमारे घनिष्ठ सहयोग के माध्यम से हम कौशल विकास के अवसरों को अधिक सुलभ बना रहे हैं। वहीं, जॉब मेला जैसे आयोजनों के जरिए प्रशिक्षित युवाओं और नियोक्ताओं के बीच मजबूत संपर्क स्थापित कर उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे हैं।”
1एम1बी फाउंडेशन के संस्थापक और सीईओ मानव सुबोध ने कहा, “जॉब मेले को महज़ एक आयोजन की तरह नहीं देखना चाहिए, इसे स्किलिंग के सफर का आखिरी पड़ाव समझना चाहिए। भारत में महत्वाकांक्षाओं या अवसरों की कमी नहीं है; बल्कि इन दोनों को जोड़ने वाले रास्तों की कमी है। आईबीएम और उत्तर प्रदेश सरकार के साथ हमारी साझेदारी के जरिए, 1एम1बी इंडस्ट्री, टेक्नोलॉजी और युवाओं को एक साथ ला रही है ताकि इस दूरी को कम किया जा सके और नौकरियों के जरिए नौकरी हासिल करने की क्षमता को मापा जा सके। हमारा मकसद केवल युवाओं को प्रशिक्षित करना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि सार्थक करियर तक उन्हें पहुंच मिले।”
उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा, “एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की उत्तर प्रदेश की यात्रा हमारे युवाओं की क्षमता और प्रतिभा पर आधारित है। इस प्रकार के जॉब मेले हमारी सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं, जिसके तहत प्रत्येक कुशल युवा को सार्थक रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया जा सके। आईबीएम के साथ यह समझौता (एमओयू) इस बात का सशक्त उदाहरण है कि उद्योग जगत के साथ प्रभावी साझेदारी के माध्यम से कौशल विकास को वास्तविक रोजगार के अवसरों में कैसे बदला जा सकता है।”श्री अनिल राजभर, कैबिनेट मंत्री, श्रम एवं रोजगार विभाग तथा समन्वय विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा, “हमारी सरकार उत्तर प्रदेश में एक सशक…




