उत्तर प्रदेश

स्वतंत्रता दिवस पर प्रयागराज में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विशाल बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज प्रयागराज के के०पी० कॉलेज ग्राउंड, जॉर्ज टाउन में राष्ट्रभक्ति और उत्साह से ओत-प्रोत विशाल बाइक रैली (तिरंगा यात्रा) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। उन्होंने तिरंगे को नमन किया तथा विशाल बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया।

गोविन्द प्रजापति

प्रयागराज/लखनऊ, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज प्रयागराज के के०पी० कॉलेज ग्राउंड, जॉर्ज टाउन में राष्ट्रभक्ति और उत्साह से ओत-प्रोत विशाल बाइक रैली (तिरंगा यात्रा) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। उन्होंने तिरंगे को नमन किया तथा विशाल बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया।

हाथों में तिरंगा और भारत माता के जयघोष के साथ बड़ी संख्या में युवा बाइक रैली में शामिल हुए। वातावरण में “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के नारों की गूंज सुनाई दी। रैली में शामिल युवाओं में देश के प्रति गौरव, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का उत्साह स्पष्ट दिखाई दिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। युवाओं की ऊर्जा, सामर्थ्य और प्रतिभा विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत की सबसे बड़ी ताकत है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रप्रेम, एकता, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना और मजबूत होती है और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प को साकार करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

विशाल बाइक रैली में बड़ी संख्या में युवाओं और नागरिकों की सहभागिता ने प्रयागराज में स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और भव्य बना दिया। तिरंगे के साथ निकली इस यात्रा ने शहर में राष्ट्रभक्ति, एकता और अखंडता का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button