उत्तर प्रदेश

दलितों और अल्पसंख्यकों पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल: 27 जुलाई को जंतर-मंतर पर विशाल प्रदर्शन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग एवं राज्यसभा सांसद श्री इमरान प्रतापगढ़ी जी, तथा कांग्रेस एससी विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन पूर्व मंत्री एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी श्री राजेंद्र पाल गौतम जी के आहवान पर 27 जुलाई 2026 (सोमवार)

Nayer Azam

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग एवं राज्यसभा सांसद श्री इमरान प्रतापगढ़ी जी, तथा कांग्रेस एससी विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन पूर्व मंत्री एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी श्री राजेंद्र पाल गौतम जी के आहवान पर 27 जुलाई 2026 (सोमवार) प्रातः 10:00 बजे जंतर-मंतर, नई दिल्ली पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग एवं कांग्रेस एससी (दलित) विभाग ‌द्वारा एक संयुक्त विशाल प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

यह प्रदर्शन देशभर में दलितों एवं मुसलमानों पर लगातार बढ़ रहे अत्याचार, भेदभाव, हिंसा तथा सामाजिक अन्याय के विरुद्ध लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने के उ‌द्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

इस ऐतिहासिक प्रदर्शन में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, सामाजिक प्रतिनिधि एवं आमजन शामिल होंगे। साथ ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर दलित एवं अल्पसंख्यक समाज के साथ एकजुटता का संदेश देंगे।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं न्याय, समानता और संविधान की रक्षा में विश्वास रखने वाले सभी साथियों से विशेष अनुरोध है कि वे अधिक से अधिक संख्या में नई दिल्ली पहुँचकर इस जनआंदोलन को सफल बनाएं।

आइए, हम सब मिलकर संविधान, सामाजिक न्याय, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपनी मजबूत एवं एकजुट आवाज़ बुलंद करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button