मऊ ब्यूरों दिनेश प्रजापति
सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की असीम कृपा से आज दिनांक 28 जून 2026 दिन रविवार को संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन दिल्ली के तत्वाधान में संत निरंकारी सत्संग भवन पट्टी रोड मुंशीपुरा मऊ उत्तर प्रदेश पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन मऊ नगर पंचायत अध्यक्ष माननीय अरशद जमाल जी द्वारा फीता काटकर किया गया
इस रक्तदान शिविर में लगभग 60 यूनिट रक्तदान किया गया जिसमें सदर अस्पताल मऊ के डॉक्टर सरिता जी एवं उनके ब्लड कलेक्शन टीम द्वारा समर्पित भाव से कार्य किया गया l यह रक्तदान संत निरंकारी मिशन के तीसरे सद्गुरु बाबा गुरबचन सिंह जी के बलिदान 24 अप्रैल 1980 के बाद निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज द्वारा मानव को यह संदेश दिया गया कि रक्त नालियों में नहीं बल्कि मानव के नाड़ीयो में बहेगा l
यही संदेश सत्संग की अध्यक्षता करते हुए डॉक्टर रीता यादव जोनल इंचार्ज आजमगढ़ द्वारा मानव एकता और प्रेम का संदेश दिया गया और संत निरंकारी मिशन के महात्माओं को चढ़ बढ़कर रक्तदान करने की प्रेरणा दी l इस शिविर की संपूर्ण व्यवस्था संत निरंकारी सत्संग भवन मऊ के संयोजक परम आदरणीय सुभाष चंद्र वर्मा जी एवं मऊ की पूरी साथ संगत के समर्पित भाव द्वारा किया गया l