प्रयागराज में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शिक्षा मित्र सम्मान एवं मानदेय वितरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ
उत्तर प्रदेश के यशस्वी उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी आज प्रयागराज के जिला पंचायत सभागार में आयोजित शिक्षा मित्र सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित

न्यू इनफार्मेशन टुडे – न्यूज प्रयागराज/लखनऊ| दिनांक: 05-05-02026, उत्तर प्रदेश के यशस्वी उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी आज प्रयागराज के जिला पंचायत सभागार में आयोजित शिक्षा मित्र सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया और प्रदेश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में शिक्षा मित्रों की भूमिका को सराहा।
प्रदर्शनी का अवलोकन एवं संवाद कार्यक्रम स्थल पर पहुँचते ही उपमुख्यमंत्री महोदय ने शिक्षा विभाग और विभिन्न स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने शिक्षा मित्रों द्वारा तैयार किए गए शैक्षणिक मॉडल और नवाचारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आधुनिक शिक्षा पद्धति में जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले इन शिक्षकों का योगदान अमूल्य है।
सम्मान और मानदेय वितरण कार्यक्रम के मुख्य चरण में उपमुख्यमंत्री जी ने कई शिक्षा मित्रों को मंच पर बुलाकर उन्हें सम्मानित किया और बढ़े हुए मानदेय के ‘डेमो चेक’ वितरित किए। उन्होंने इसे एक नई शुरुआत बताते हुए कहा: हमारी सरकार शिक्षा मित्रों की समस्याओं और उनकी मांगों के प्रति सदैव संवेदनशील रही है। मानदेय में यह वृद्धि केवल एक आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि उनके द्वारा किए जा रहे कठिन परिश्रम और धैर्य के प्रति राज्य सरकार का एक आभार है।
• सम्मान सर्वोपरि: उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि शिक्षा मित्र केवल सहायक नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की लौ जलाने वाले योद्धा हैं। • पारदर्शिता: सरकार डीबीटी (DBT) के माध्यम से सीधे बैंक खातों में मानदेय भेजकर व्यवस्था को पारदर्शी बना रही है। • भविष्य की योजना: उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार शिक्षा मित्रों के कल्याण के लिए अन्य कल्याणकारी योजनाओं पर भी निरंतर विचार कर रही है।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में श्री प्रवीण पटेल मा. सांसद, श्रीमती निर्मला पासवान जिलाध्यक्ष, गंगापार, श्री संजय गुप्ता महानगर जिलाध्यक्ष, श्री राजेश शुक्ला जिलाध्यक्ष यमुनापार, श्री अवधेश गुप्ता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, श्री पीयूष रंजन निषाद मा. विधायक, श्री कमलेश गौतम क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, श्री गुरु प्रसाद मौर्य मा. विधायक, श्री दीपक पटेल मा. विधायक, श्री हर्ष वर्धन वाजपेयी मा. विधायक, श्री राजमणि कोल मा. विधायक, श्री वाचस्पति मा. विधायक, श्री वी.के. सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष, श्री गणेश केसरवानी महापौर, प्रयागराज, श्री मनीष कुमार वर्मा जिलाधिकारी, प्रयागराज, श्रीमती हर्षिका सिंह मुख्य विकास अधिकारी, बेसिक शिक्षा विभाग, समस्त अधिकारी उपस्थित रहे ।




