उत्तर प्रदेश
जंतर-मंतर पर छात्रों के समर्थन में पहुंचीं डिंपल यादव, प्रदर्शन के दौरान हाथ में आई चोट
छात्रों के आंदोलन को समर्थन देने जंतर-मंतर धरना स्थल पर पहुंचीं समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव के हाथ में चोट लग गई है। वह दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांगों के पक्ष में एकजुटता दिखाने पहुंची थीं।

गोविन्द प्रजापति
नई दिल्ली: छात्रों के आंदोलन को समर्थन देने जंतर-मंतर धरना स्थल पर पहुंचीं समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव के हाथ में चोट लग गई है। वह दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांगों के पक्ष में एकजुटता दिखाने पहुंची थीं। इस दौरान धरना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था और भारी भीड़ के बीच उन्हें यह चोट आई। उनके प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी सामने आई हैं, जिसमें उनके हाथ पर पट्टी बंधी देखी जा सकती है।



