विरासत भी, विकास भी’ के मंत्र के साथ देश अपनी सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजते हुए प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है:
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने आज लखनऊ के गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर आयोजित 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' के अंतर्गत 'सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा उत्तर प्रदेश' के भव्य शुभारंभ कार्यक्रम में शिरकत की। मा.मुख्यमंत्री जी द्वारा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जिसमें उप मुख्यमंत्री जी की सहभागिता रही।

NIT – न्यूज/लखनऊ: 19 अप्रैल, 2026 लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने आज लखनऊ के गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर आयोजित ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अंतर्गत ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा उत्तर प्रदेश’ के भव्य शुभारंभ कार्यक्रम में शिरकत की। मा.मुख्यमंत्री जी द्वारा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जिसमें उप मुख्यमंत्री जी की सहभागिता रही। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, श्री संजय निषाद जी, माननीय कैबिनेट मंत्री, श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी, माननीय महापौर, लखनऊ, डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल जी, माननीय सदस्य, विधान परिषद, श्री पवन सिंह चौहान जी, माननीय सदस्य, विधान परिषद, श्री मुकेश शर्मा जी, माननीय सदस्य, विधान परिषद, श्री ओ.पी. श्रीवास्तव जी, माननीय विधायक, डॉ. नीरज बोरा जी, माननीय विधायक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में आज पूरा देश ‘विरासत भी, विकास भी’ के मूल मंत्र को आत्मसात कर रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत अपनी गौरवशाली सांस्कृतिक धरोहरों को न केवल सहेज रहा है, बल्कि उन्हें आधुनिक विकास के साथ जोड़कर प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। सोमनाथ मंदिर हमारी आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है और यह यात्रा जन-जन में उसी स्वाभिमान की लौ को प्रज्ज्वलित करेगी।

उप मुख्यमंत्री जी ने जोर देकर कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के बाद अब देश के अन्य पौराणिक और सांस्कृतिक केंद्रों के गौरव को पुनर्स्थापित करने का कार्य निरंतर जारी है। उन्होंने ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ को राष्ट्र की एकता और अखंडता का प्रतीक बताया और श्रद्धालुओं से इस पावन अभियान से जुड़ने का आह्वान किया और ‘जय सोमनाथ’ के उद्घोष के साथ यात्रा को मंगलकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में उप मुख्यमंत्री जी ने सभी आगंतुकों का अभिनंदन किया और इस यात्रा के सफल संचालन के लिए आयोजकों को बधाई दी।




