उत्तर प्रदेश

रेल म्यूजियम गोरखपुर में मनाया गया ‘विश्व धरोहर दिवस’; प्रतियोगिताओं के जरिए बच्चों को विरासत से जोड़ा गया

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यूनेस्को द्वारा सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए शुरू किया गया था।

NIT – न्यूज/गोरखपुर, 17 अप्रैल, 2026ः विश्व धरोहर दिवस प्रत्येक वर्ष 18 अप्रैल को मनाया जाता है। इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यूनेस्को द्वारा सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए शुरू किया गया था। इस दिवस का उद्देश्य लोगों को अपने इतिहास, संस्कृति और विरासत के महत्व को समझाना है। विश्व धरोहर में ऐतिहासिक इमारतें, स्मारक, प्राकृतिक स्थल और सांस्कृतिक परंपराएँ शामिल होती हैं।
इसी क्रम में पूर्वाेत्तर रेलवे पर भी रेलवे की ऐतिहासिक वस्तुओं को संजोकर रखने हेतु 18 अप्रैल, 2026 को रेल म्यूजियम, गोरखपुर में विश्व धरोहर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों के लिए निबन्ध, सामान्य ज्ञान एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कर बच्चों के ज्ञान को परखा गया तथा उन्हें रेल म्यूजियम में रखे विरासत की जानकारी दी गई और धरोहरों के संरक्षण में भागीदारी देने एवं महत्व तथा विरासत को संजोकर रखने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button