उत्तर प्रदेश

नारी शक्ति के अपमान का बदला लेगी देश की मातृशक्ति, 2029 में कांग्रेस-सपा का होगा सूपड़ा साफ: केशव प्रसाद मौर्य

त्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने आज प्रयागराज, जिला पंचायत सभागार में आयोजित एक विशाल नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा प्रहार किया।

विजय कुमार यादव/प्रयागराज। लखनऊ, दिनांक 17.04.2026 : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने आज प्रयागराज, जिला पंचायत सभागार में आयोजित एक विशाल नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि ‘नारी शक्ति वंदना अधिनियम’ का विरोध करने वाले दल देश की आधी आबादी के श्राप से नहीं बच पाएंगे। श्री मौर्य जी ने ‘नारी शक्ति वंदना अधिनियम’ को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने नए संसद भवन में जो पहला कानून बनाया, वह महिलाओं को 33% आरक्षण देने का काम किया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपनी आने वाली पीढ़ियों (बेटी-पोती) के उज्ज्वल भविष्य के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में अटूट विश्वास बनाए रखें।
उपमुख्यमंत्री जी ने कहा, कांग्रेस और सपा झूठ फैलाने की मशीन है, तुमने इमरजेंसी लगाकर संविधान, आरक्षण और लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास किया था, हम तो बाबा साहब के ‘पंच तीर्थों’ का निर्माण करने वाले और उनके सपनों को पूरा करने वाले संविधान के पुजारी हैं, मातृशक्ति की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भारतीय नारी वह शक्ति है जो यमराज से अपने पति के प्राण वापस ला सकती है। उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई का उदाहरण देते हुए कहा कि जो अंग्रेजों के छक्के छुड़ा सकती है, वह अपनी उपेक्षा करने वालों को सत्ता से बाहर करना भी जानती है।
उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा की अगर आप इस कानून में बाधा डालोगे तो राजनीति से साफ हो जाओगे। अखिलेश जी मुस्लिम आरक्षण की बात करके संविधान के विरुद्ध जाना चाहते हैं, जबकि भाजपा ‘सबका साथ-सबका विकास’ के मंत्र पर चलती है और संविधान की रक्षक है।
श्री मौर्य जी ने विश्वास व्यक्त किया कि जिस तरह लंका का दहन हुआ था, उसी तरह नारी विरोधी राजनीति करने वाली कांग्रेस और सपा का 2029 के लोकसभा चुनाव में पूरी तरह सफाया हो जाएगा।इस अवसर पर पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता ‘नंदी’, डॉ. कृतिका अग्रवाल, अनामिका चौधरी, कविता यादव त्रिपाठी, वंदना सिंह, गीता विश्वकर्मा, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, विधायक पीयूष रंजन समेत भारी संख्या में अधिवक्ता, चिकित्सक, प्राचार्य और प्रबुद्ध मातृशक्ति उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button