वाराणसी: प्रबुद्ध सम्मेलन में बोले सांसद अरुण भारती— “सामाजिक न्याय और विकास के लिए संकल्पित एलजेपी”
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा वाराणसी के कमिश्नरी सभागार में प्रबुद्ध सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)उत्तर प्रदेश प्रभारी/सह सांसद माननीय अरुण भारती उपस्थित रहे।

Nayer Azam
दिनांक 24/07/2026 को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा वाराणसी के कमिश्नरी सभागार में प्रबुद्ध सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)उत्तर प्रदेश प्रभारी/सह सांसद माननीय अरुण भारती उपस्थित रहे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री अरुण भारती ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की यात्रा में प्रबुद्ध समाज की भूमिका सदैव सबसे महत्वपूर्ण रही है। देश के सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में बुद्धिजीवियों का योगदान अतुलनीय रहा है। उन्होंने कहा कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना ही सच्चे लोकतंत्र की पहचान है और यही लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की विचारधारा भी है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विविधताओं से भरा हुआ राज्य है, जहां हर वर्ग, हर समाज और हर क्षेत्र को साथ लेकर चलना समय की आवश्यकता है। हमारी पार्टी बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के सम्मान, सामाजिक न्याय, शिक्षा, रोजगार और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में प्रबुद्ध समाज की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित प्रबुद्धजनों से आह्वान किया कि वे समाज में सकारात्मक सोच, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और जनजागरण का संदेश लेकर आगे आएं तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करें।
पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री धीरेंद्र कुमार मुन्ना ने कहा कि इस सभागार में उपस्थित सभी प्रबुद्धजन समाज में कानून के सम्मान, सामाजिक मूल्यों और लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) समाज के प्रत्येक वर्ग के सुझावों का सम्मान करती है और उनके सहयोग से जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
सम्मेलन में विभिन्न समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श हुआ तथा प्रबुद्धजनों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता एवं जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष मा.राजीव पासी ने कहा कि
आज इस चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्य उद्देश्य समाज और देश के विकास पर खुलकर बात करना है। एक जागरूक समाज ही सही दिशा में बदलाव ला सकता है।
और साथ ही साथ कहा कि आज के इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में शिक्षाविदों, अधिवक्ताओं, चिकित्सकों, प्रोफेसरों, सामाजिक चिंतकों एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजनों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से:-
मा. राजीव पासी प्रदेश अध्यक्ष लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश पूर्वांचल।
मा. कमला कुमारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,मा. धनंजय दुबे प्रदेश संगठन महामंत्री ,मा. आशुतोष सिंह गहरवार प्रदेश महासचिव,मा. कमल तिवारी प्रदेश महासचिव, मा. प्रशांत श्रीवास्तव प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,मा. जितेंद्र पासी प्रदेश महासचिव,मा. अवनीश तिवारी प्रदेश सचिव, मा. सौरभ त्रिपाठी प्रदेश उपाध्यक्ष,मा. हरकेश पासवान प्रदेश उपाध्यक्ष,मा. अभिनव श्रीवास्तव प्रदेश संगठन सचिव,मा. संजीव पाण्डेय प्रदेश अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ,मा. मो.शमीम प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ,मा. प्रीति उपाध्याय प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ,मा. रामभवन गहलोत प्रदेश अध्यक्ष लेबर सेल,मा. आशीष पटेल जिला अध्यक्ष वाराणसी,मा. प्रदीप खरवार मण्डल अध्यक्ष वाराणसी,मा. गुरु प्रसाद राणा महानगर अध्यक्ष वाराणसी,मा. अग्नि पासवान प्रदेश उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ मा. उत्कर्ष सैनी मण्डल महामंत्री आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।




