चिरैया बना 1 सबसे अधिक देखे जाने वाला OTT शो; जियोहॉटस्टार बनाए नए रिकॉर्ड
प्लेटफॉर्म का अब तक का सबसे अधिक देखा जाने वाला नॉन-फ्रेंचाइज़ फिक्शन शो, साथ ही सबसे उच्च कम्प्लीशन रेट हासिल

NIT-News
मुंबई,: चिरैया का जियोहॉटस्टार शानदार प्रदर्शन जारी है, जहाँ इसने दर्शकों की संख्या और एंगेजमेंट के नए रिकॉर्ड स्थापित किए हैं। यह सीरीज़ अब प्लेटफॉर्म का अब तक का सबसे अधिक देखा जाने वाला नॉन-फ्रेंचाइज़ फिक्शन टाइटल बन चुकी है, साथ ही विभिन्न भाषाओं में सबसे उच्च कम्प्लीशन रेट हासिल कर चुकी है, जो बड़े पैमाने और लगातार दर्शकों की रुचि का दुर्लभ संयोजन दर्शाता है।
रिलीज़ के बाद से ही चिरैया ने दर्शकों के साथ एक गहरा जुड़ाव बनाया है और तेजी से एक राष्ट्रीय स्तर की चर्चा का विषय बन गई है। अपनी बेबाक कहानी और भावनात्मक रूप से प्रभावशाली किरदारों के कारण, इस शो ने विभिन्न वर्गों के दर्शकों से जुड़ाव स्थापित किया है। मजबूत वर्ड-ऑफ-माउथ के साथ, दर्शकों ने इसे “हार्ड -हिटिंग ,” “नेसेसरी ,” और “डीपली इंपैक्टफ़ुल ” बताया है, जिसने व्यूअरशिप को निरंतर एंगेजमेंट और बातचीत में बदल दिया है।जियोहॉटस्टर के आलोक जैन ने कहा, “जियोहॉटस्टार हमने हमेशा उन कहानियों का समर्थन किया है जो लंबे समय तक प्रभाव छोड़ती हैं, और चिरैया उसी विश्वास का एक सशक्त उदाहरण है। इसे अलग बनाता है सिर्फ इसका बड़े पैमाने पर देखा जाना नहीं, बल्कि दर्शकों की गहरी भागीदारी भी है। दर्शक न केवल शो को पूरा देख रहे हैं, बल्कि सक्रिय रूप से उससे जुड़ रहे हैं और चर्चा को आगे बढ़ा रहे हैं। किसी कहानी का भावनात्मक और सांस्कृतिक स्तर पर इस तरह प्रभाव डालना दुर्लभ है, और चिरैया ने यह कर दिखाया है।”निर्देशक शशांत शाह ने कहा, “हमने चिरैया को सुरक्षित खेलने के लिए नहीं बनाया, बल्कि एक चर्चा शुरू करने के लिए बनाया। दर्शकों को न केवल इसे देखते हुए, बल्कि इससे जुड़ते हुए, चर्चा करते हुए और अपने विचार साझा करते हुए देखना बेहद खास है। व्यूअरशिप और कम्प्लीशन के स्तर पर जो प्रतिक्रिया मिल रही है, वह दिखाती है कि यह कहानी लोगों से कितनी गहराई से जुड़ी है।”दिव्या दत्ता ने कहा, “हमें पता था कि चिरैया आसान देखने वाला शो नहीं होगा, लेकिन हमें इसकी सच्चाई पर विश्वास था। जिस तरह की प्रतिक्रिया इसे मिली है, जो बातचीत इसने शुरू की है और जिस तरह दर्शक अंत तक इसके साथ जुड़े रहे हैं, वह बेहद संतोषजनक है। यह गर्व की बात है कि हम ऐसी कहानी का हिस्सा हैं जिसने लोगों को इतने गहराई से प्रभावित किया है।”
यह शो 30 मार्च से 5 अप्रैल 2026 के सप्ताह में भारत का #1 सबसे अधिक देखा जाने वाला OTT शो भी रहा (ऑरमैक्स )।
जियोहॉटस्टार के अग्रणी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स में से एक है, जो जियोसिनेमा और डिज़्नी + हॉटस्टार के एक साथ आने से बना है। अपने व्यापक कंटेंट लाइब्रेरी, उन्नत तकनीक और सभी के लिए सुलभता के प्रति प्रतिबद्धता के साथ, जियोहॉटस्टार भारत में मनोरंजन को नए रूप में प्रस्तुत करने का लक्ष्य रखता है।




