लखनऊ

टीडी गर्ल्स कालेज में विद्यार्थियों को वितरित किया गया परीक्षाफल

टी०डी०गर्ल्स इण्टर कालेज में सत्र 2025-26 का परीक्षाफल वितरण किया गया। जिसका शुभारम्भ पूर्व मुख्यमंत्री उ०प्र० स्व० वीर बहादुर सिंह के सुपुत्र जितेन्द्र बहादुर सिंह, राज्यमंत्री उ०प्र० द्वारा किया गया।

न्यू इनफार्मेशन टुडे-न्यूज /लखनऊ। टी०डी०गर्ल्स इण्टर कालेज में सत्र 2025-26 का परीक्षाफल वितरण किया गया। जिसका शुभारम्भ पूर्व मुख्यमंत्री उ०प्र० स्व० वीर बहादुर सिंह के सुपुत्र जितेन्द्र बहादुर सिंह, राज्यमंत्री उ०प्र० द्वारा किया गया। मंत्री के आगमन पर उन्हें विद्यालय की प्रधानाचार्या लक्ष्मी सिंह ने बुके देकर व प्रबन्धक महादेव प्रसाद यादव तथा संरक्षक आई० डी० यादव ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके पश्चात सर्वश्रेष्ठ प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को शील्ड व प्रमाण पत्र प्रदान कर मंत्री ने उनका उत्साह बर्धन करते हुए कहा “तमसो मां ज्योतिर्गमय” ज्ञान ही अज्ञानता के अन्धकार को दूर करता है। विद्यालय के प्रबन्धक महादेव प्रसाद यादव ने अपनी माता के नाम पर विद्यालय खोलकर जो यह पुनीत कार्य किया है। उसके लिए बधाई के पात्र है। विद्यालय की प्रधानाचार्या लक्ष्मी सिंह ने स्थान पाने वाले बच्चो की माताओं का मार्त्यापण कर उनका स्वागत किया और कहा कि बच्चे के विकास में माता-पिता दोनों का ही योगदान होता है। परन्तु मातृशक्ति की भूमिका अति महत्वपूर्ण होती है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि शुभ्रा अस्थाना ने सर्वाधिक उपस्थिति के प्रमाण पत्र सर्वाधिक उपस्थिति रहने वाले बच्चों को वितरित कर सभी अभिभावको को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button