न्यू इनफार्मेशन टुडे-न्यूज
अयोध्या,।विद्या भारती विद्यालय शिवदयाल जायसवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तुलसीनगर में सत्रांत के अवसर पर परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ I कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार ( मुख्य विकास अधिकारी), विशिष्ट अतिथि श्रीमती ऋतु सिंह (संभागीय परिवहन अधिकारी), डा.अनिल कुमार मिश्र (प्रबंधक),आशीष अग्रवाल, अरूण अग्रवाल (सदस्य प्रबंध समिति) प्रधानाचार्य अवनि कुमार शुक्ल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित व पुष्पार्चन कर किया I भैया – बहनों द्वारा विभिन्न प्रकार के रंगमंचीय व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया I जिसमें विशेष रुप से नाट्य नृत्य अहिल्याबाई होलकर कार्यक्रम रहे I मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार ने आशीर्वाद स्वरुप छात्र- छात्राओं को बताया कि यदि हम स्वामी विवेकानंद, महात्मा गांधी एवं नेल्सन मंडेला के जीवन चरित्र को अपने चरित्रार्थ करते हुए अपने लक्ष्य का निर्धारण अवश्य करना चाहिए I जिससे आपको सफलता अवश्य प्राप्त हो सके I चारित्रिक उन्नयन विद्या भारती की पहचान है तथा सदैव अपनी गुरु का सम्मान करना चाहिए I
विद्यालय के प्रबंधक डा अनिल कुमार सिंह ने कहा कि विद्या भारती द्वारा संचालित इस विद्यालय में देश के जिम्मेदार नागरिक तैयार करने का क्रम परिश्रमपूर्वक तैयारी, पूर्व योजना से हमारे आचार्य बंधु करने का भगीरथ प्रयत्न अनवरत कर रहे हैं । इस अवसर पर मैं विद्यालय की पूरी टीम को साधुवाद देता हूं। विशिष्ट अतिथि आर. टी.ओ. ऋतु सिंह ने बताया कि आत्मबल और दृढ़ इच्छाशक्ति से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है यहां के छात्र-छात्राएं परीक्षाओं में सदा यश कीर्ति फैलाते रहे। विभिन्न प्रतियोगिताएं छात्रों को जीवन में आगे बढ़ाने मैं मदद करती है तथा प्रत्येक भैया बहनों को बचपन से ही खेल और सामन्य ज्ञान में रुचि लेनी चाहिए। उन्होने महामहिम राष्ट्रपति महोदया के समक्ष प्रस्तुति देने वाले और अच्छे- अंक लाने वाले छात्र छात्राओं को बधाई दी बनाती है Iप्रधानाचार्य अवनि कुमार शुक्ल के नेतृत्व में यह विद्यालय जिले में ही नहीं अपितु प्रदेश में अपने कीर्तिमान स्थापित करें ऐसी ईश्वर से प्रार्थना है। प्रधानाचार्य अवनि कुमार शुक्ल ने सत्र 2025 – 26 का संक्षिप्त वृत्त रखते हुए छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि विद्यालय में छात्रों को अत्याधुनिक तकनीकी अटल टिंकरिंग लैब एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के अनुसार आगामी शैक्षिक सत्र 02 अप्रैल 2026 से भैया – बहनों को दी जाएगी I तथा बताया कि सत्र 2025-26 में 6th,7th,8th,9th,11th के 534 भैया/ बहन वार्षिक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा सांत्वना स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। जिसमें अग्रवाल भवन ट्रस्ट का विशेष योगदान रहा I विद्या भारती द्वारा संचालित संस्कृति ज्ञान परीक्षा में 90% अंक से अधिक प्राप्त करने वाले आचार्यों को सम्मानित किया गया। आचार्य लल्ला सिंह,रामजी मिश्र,मुकेश तिवारी, परमात्मादीन,उत्तम पांडे, अरविंद पांडे , विनीत ,उर्मिला शुक्ला, विभा तिवारी ,ज्योति तिवारी, कृष्णानंद तिवारी ,सभी छात्र व अभिभावक, एवं पूर्व छात्र उपस्थित रहे I कार्यक्रम का कुशल संचालन आचार्या उर्मिला शुक्ला ने किया। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम के साथ हुआ।उक्त जानकारी प्रचार प्रमुख सीमा पांडे ने दिया।