उत्तर प्रदेश

मंत्री ए.के. शर्मा ने घोसी चीनी मिल का निरीक्षण किया:आगामी पेराई सत्र की तैयारियों की समीक्षा

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने आगामी पेराई सत्र से पहले घोसी सहकारी चीनी मिल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मिल की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों को समय पर सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। मंत्री शर्मा ने मिल परिसर का भ्रमण कर प्लांट, मशीनरी, मैनपावर, संविदाकर्मियों की उपलब्धता, आंतरिक सड़कों और अन्य आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया।

दिनेश प्रजापति मऊ प्रभारी

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने आगामी पेराई सत्र से पहले घोसी सहकारी चीनी मिल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मिल की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों को समय पर सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। मंत्री शर्मा ने मिल परिसर का भ्रमण कर प्लांट, मशीनरी, मैनपावर, संविदाकर्मियों की उपलब्धता, आंतरिक सड़कों और अन्य आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रत्येक व्यवस्था की जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि मिल के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। मंत्री ने चीनी मिल के महाप्रबंधक (जीएम) को आधुनिकीकरण, मरम्मत, मशीनों के उन्नयन, मानव संसाधन और आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से संबंधित विस्तृत प्रस्ताव शीघ्र शासन को भेजने का निर्देश दिया। मंत्री शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य सहकारी चीनी मिलों को अधिक सक्षम, आधुनिक और तकनीक आधारित बनाना है। इससे पेराई क्षमता में वृद्धि होगी, मिलों का संचालन प्रभावी बनेगा और किसानों को उनकी उपज का समय पर लाभ मिल सकेगा। उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां तय समय सीमा में पूरी करने और किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button