नव अंशिका सर्वश्री सम्मान से अलंकृत हुई विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय आठ महिलाएं
नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से “द ग्रेट शक्तिस्वरूपा उत्सव” के अंतर्गत महिला माह का आयोजन पूरे मार्च किया गया।

गोविन्द प्रजापति
लखनऊ*। नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से “द ग्रेट शक्तिस्वरूपा उत्सव” के अंतर्गत महिला माह का आयोजन पूरे मार्च किया गया। इसकी समापन कड़ी के रूप में रविवार 29 मार्च को विराजखंड स्थित नक्षत्र होटल में “नव अंशिका सर्वश्री सम्मान समारोह” हुआ। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव मुख्य अतिथि रहीं।
उनके कर कमलों द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में मुकाम हासिल करने वाली आठ महिलाओं को अलंकृत किया गया मुख्य अतिथि अपर्णा यादव ने इस अवसर पर कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं माननीय मुख्य मंत्री योगी जी की अगुवाई में महिलाओं को कानूनी अधिकार और सामाजिक सुरक्षा मिल रही है आवश्यकता है कि महिलाएं भी समाज और राष्ट्र उत्थान की दिशा में में समर्पित हो। इसके साथ ही उन्होंने मन में दिव्यता और स्वभाव में स्वच्छता की आदत को विकसित करने का संदेश भी दिया। उन्होंने नीशू त्यागी के प्रयासों की भी भूरी भूरी प्रशंसा की।
इस यादगार पल में नव अंशिका फाउण्डेशन की अध्यक्ष नीशू त्यागी ने अपर्णा यादव को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट किया। जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन लखनऊ की अध्यक्ष मीना सिंह, चिनहट पार्षद अरुण कुमार राय, वरिष्ठ समाज सेविका एवं व्यापार मंडल संरक्षक शिखा सिंह पटेल विशिष्ट अतिथि रहीं।
इस अवसर पर एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इसमें दीप प्रज्वलन के उपरांत जागृति एवं दर्शिका ने गणेश वंदना “गणपति गजानन” पर भावपूर्ण नृत्य किया।
इसके उपरांत गणेश वंदना “एक दंताए” एवं राष्ट्रभक्ति पर आधारित “जय हो” गाने पर एंजल मौर्या, वीरा मौर्या, अग्रिमा चौरसिया, रक्षा शर्मा, आर्या मौर्या ने वरिष्ठ कोरियोग्राफर नृत्यश्री रत्ना अस्थाना के निर्देशन में प्रभावी संयोजन पेश किये।
यह अवसर महिला सम्मान समारोह का था इसलिए विशेष रूप से महिलाओं पर केन्द्रित दो नृत्य प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केन्द्र बनी। इसमें “मुझे आजादी चाहिए” और “नारी दुर्गा शक्ति” रचना पर महिमा अर्चना, किरन, रेखा रीना, रचना ने जोशीला नृत्य कर प्रशंसा हासिल की। इस कड़ी में “लोक के रंग” मेडले पर हरियाणवी गीत “सासु पनिया कैसे जाऊँ रसीले दोनों नैना” से लेकर अवधी लोकगीत “होली खेले रघुवीरा” पर दर्शिका, जागृति, दिशा, सोनाली, ओमदीप ने सतरंगी प्रस्तुतियां दी।
इस प्रस्तुति से परवान चढ़े समारोह में आमंत्रित मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि सहित अन्य ने फूलों की होली का भरपूर आनंद लिया। समारोह में गाजियाबाद की दिव्यांशी जोशी ने “महिला एक मजबूत शिला” शीर्षक से एक प्रेरक कविता का सरस पाठ का वाहवाही लूटी।
आमिर मुख्तार के कुशल मंच संचालन में हुए नव अंशिका सर्वश्री सम्मान समारोह में आठ महिलाओं को अलंकृत किया गया।
इसमें भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की सहायक अध्यापिका पूजा मिश्रा, उत्तर प्रदेश के उन्नाव की सीनियर सब इंस्पेक्टर रीना पाण्डेय, लखनऊ के आईआईएम रोड स्थित एस आर हास्पिटल की मैनेजिंग डायरेक्टर रीशू सिंह, कथक एक्सपोनेंट डॉ. अर्चना तिवारी, चिनहट के रोशनाबाद स्थित प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका शबाना आजमी, पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ की लिपिक राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रीता डे, कथारंग की संस्थापिका एवं प्रथम महिला पत्रकार नूतन वशिष्ट एवं 94 साल की वरिष्ठ नागरिक रामेश्वरी विष्ट को स्मृति चिन्ह, पुष्पमाला, अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अध्यापिका, समाजसेविका एवं महिला माह रंगोली प्रतियोगिता की निरीक्षिका ज्योति किरण रत्न का भी सम्मान किया गया।
समारोह में विनायक ग्राम उद्योग संस्थान के अध्यक्ष संस्थान के अध्यक्ष शैलेंद्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ समाज सेविका और आदर्श व्यापार मंडल-भूतनाथ की संरक्षिका शिखा सिंह, यूथ हॉस्टल,शान -ए- अवध इकाई के सचिव पंकज श्रीवास्तव, नक्षत्र होटल के प्रमुख नीरज कुमार यादव, गोल्डी मसाले उत्तर प्रदेश जोन के प्रतिनिधि सिद्धार्थ श्रीवास्तव, स्पेशल एजुकेटर पूनम पाण्डेय, नव अंशिका की उपाध्यक्ष नीरा लोहानी, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं नव अंशिका की संरक्षक मंजू विष्ट, नव अंशिका की सदस्य सीमा भट्ट, प्रतिभा मायर, रेजू जोशी, लोकप्रिय नृत्यांगना अंशिका त्यागी, थिएटर एंड फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव दबीर सिद्दीकी सहित अन्य उपस्थित रहे।
नीशू त्यागी ने बताया कि चूंकि इस साल महिला दिवस आठ मार्च, रविवार को पड़ा इसलिए माह के सभी रविवारों को विविध आयोजन किये गए। इसकी पहली कड़ी के रूप में घरों में काम करने वाली श्रमजीवी महिलाओं को सम्मान देते हुए उनका सामूहिक जन्मदिन मना कर उन्हें भेंट दी गई।
इस क्रम में रविवार 8 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर “नारी एक रूप अनेक” थीम पर स्लोगन और चित्रकला की प्रतियोगिता गोमती नगर विकल्प खंड तीन स्थित प्रतिष्ठित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई वहीं तीसरे रविवार 15 मार्च को “नारी एक रूप अनेक” थीम पर रवीन्द्रालय परिसर में आयोजित लखनऊ पुस्तक मेला परिसर में रंगोली प्रतिस्पर्धा भी आयोजित की गई।
इस क्रम में 22 मार्च को नारी शक्ति के महा उत्सव के रूप में देवी गीतों का कार्यक्रम रेल विहार परिसर में आयोजित किया गया।




