ग्रामीणों को मिला जल जीवन मिशन के तहत 3.93 करोड़ से बनी टंकी
जिले के मसौधा विकासखंड के ग्राम पंचायत साखूपारा व सथरी में जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित पानी की टंकी से अब ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मिलना शुरू हो गया है।

Akhilender Pratap Singh /अयोध्या। जिले के मसौधा विकासखंड के ग्राम पंचायत साखूपारा व सथरी में जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित पानी की टंकी से अब ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मिलना शुरू हो गया है। इस अवसर पर गांव में जल अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के टिप्स भी दिए गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में 3 करोड़ 93 लाख रुपये की लागत से पानी की टंकी का निर्माण कराया गया है। इस योजना के तहत अब तक 656 ग्रामीण परिवारों को घर-घर पानी का कनेक्शन दिया जा चुका है, जिससे उन्हें स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की सुविधा मिलने लगी है। इससे ग्रामीणों को पानी के लिए दूर-दूर तक भटकने की समस्या से राहत मिलेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान नागेंद्र कुमार यादव एवं गुड़िया शर्मा ने फीता काटकर जल अर्पण कार्यक्रम का शुभारंभ किया और ग्रामीणों को इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद ग्राम प्रधान ग्राम प्रधान नागेंद्र कुमार यादव ने ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को आवश्यकता के अनुसार ही पानी का उपयोग करना चाहिए, क्योंकि जल ही जीवन है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कई बार लोग नल खुला छोड़ देते हैं जिससे पानी बेकार बहता रहता है, ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान जल निगम विभाग की ओर से ग्राम प्रधान नागेंद्र कुमार यादव एवं गुड़िया शर्मा सहितऔर अभियंता दुर्गेश कुमार एवं पंप ऑपरेटर गीत राम यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर परप्रोजेक्ट मैनेजरगगन शर्मा प्रोजेक्ट मैनेजर उपेंद्र सिंह, सहायक अभियंता सिद्धार्थ पांडे, अवर अभियंता दुर्गेश कुमार एवं साइट इंजीनियर नीरज कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण एवं महिलाएं मौजूद रहीं।




