लखनऊ

आर्किटेक्ट्स के लिए स्पेशलाइज़्ड कार्यक्रम की घोषणा

लखनऊ,17 मार्च 2026: जैसे-जैसे शहरों का विस्तार हो रहा है और पर्यावरणीय चुनौतियाँ अधिक गंभीर होती जा रही हैं, आज के आर्किटेक्ट्स को केवल इमारतों के डिजाइन से आगे की क्षमताओं की आवश्यकता है।

govind Prajapati/लखनऊ,17 मार्च 2026: जैसे-जैसे शहरों का विस्तार हो रहा है और पर्यावरणीय चुनौतियाँ अधिक गंभीर होती जा रही हैं, आज के आर्किटेक्ट्स को केवल इमारतों के डिजाइन से आगे की क्षमताओं की आवश्यकता है। उन्हें सांस्कृतिक विरासत की रक्षा, परिदृश्य प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन के प्रति संवेदनशील प्रतिक्रिया देने की समझ भी विकसित करनी होगी। इन चुनौतियों के लिए छात्रों को तैयार करने हेतु, सीईपीटी युनिवर्सिटी के फैकल्टी ओएफ आर्किटेक्चर में दो विशेषीकृत स्नातकोत्तर कार्यक्रम शामिल हैं — मास्टर्स इन कंज़र्वेशन एंड रीजेनेरेशन (MCR) और मास्टर्स इन लैंडस्केप आर्किटेक्चर (MLA) — जो आर्किटेक्ट्स के लिए करियर के दायरे को विस्तृत करते हैं।
ये दोनों कार्यक्रम के आवेदन की अंतिम तिथि: 31 मार्च, 2026 है।
यह कार्यक्रम उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है जिन्हें इतिहास, तकनीक, वास्तुकला और शहरी डिज़ाइन के संगम में रुचि है। यह उन्हें संरक्षण के बढ़ते क्षेत्र में काम करने के लिए तैयार करता है। इसका पाठ्यक्रम उद्योग और सरकार द्वारा ऐतिहासिक परिवेशों के संरक्षण और उन्नयन में किए जा रहे बढ़ते निवेशों के साथ जुड़ा हुआ है।
ऐतिहासिक इलाकों के संरक्षण और पुनर्स्थापन में अधिक निवेश कर रहे हैं, वैसे संरक्षण और पुनर्जीवन की समझ रखने वाले पेशेवरों की मांग भी पूरे देश में बढ़ रही है।
मास्टर्स इन लैंडस्केप आर्किटेक्चर (MLA): यह एम.आर्क कार्यक्रम लैंडस्केप, पारिस्थितिकी और समाज के संगम पर काम करने वाले पेशेवरों को तैयार करता है।
CEPT में पोस्टग्रेजुएट शिक्षा केवल स्नातक कार्यक्रम का विस्तार नहीं है। यह सोच-समझकर की जाने वाली विशेषज्ञता का एक मंच है। यहाँ स्टूडियो प्रयोगशालाओं की तरह कार्य करते हैं—ऐसी जगहें जहाँ वास्तविक दुनिया की चुनौतियों पर रचनात्मक अन्वेषण किया जाता है। छोटे ग्रुप्स में छात्र विशेषज्ञ शिक्षकों के साथ मिलकर विचार विकसित करते हैं, प्रोटोटाइप का परीक्षण करते हैं और निरंतर संवाद व आलोचनात्मक समीक्षा के माध्यम से अपने दृष्टिकोण को परिष्कृत करते हैं। सेमेस्टर, तथा समर और विंटर स्कूल्स में फैला पाठ्यक्रम निर्मित पर्यावरण के क्षेत्र में व्यापक अन्वेषण के अवसर प्रदान करता है। छात्रों को वर्कशॉप, सॉफ्टवेयर, लाइब्रेरी, आर्काइव्स, मटेरियल लैब्स तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पेशेवरों के विस्तृत नेटवर्क जैसे संसाधनों तक पहुँच प्राप्त होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button