एमिटी विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित एमीफोरिया-2026 के अंतर्गत फैशन शो प्रतियोगिता
लखनऊ स्थित एमिटी विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित एमीफोरिया-2026 के अंतर्गत फैशन शो प्रतियोगिता में डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के फैशन डिजाइनिंग के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अखिलेन्द्र प्रताप सिंह
अयोध्या। लखनऊ स्थित एमिटी विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित एमीफोरिया-2026 के अंतर्गत फैशन शो प्रतियोगिता में डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के फैशन डिजाइनिंग के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता की थीम “एफर्टलेस दीवा” थी। कार्यक्रम में अवध विश्वविद्यालय की टीमों ने आकर्षक प्रस्तुति दी। टीम-1 “एरा आइकन्स” ने हॉलीवुड से प्रेरित प्रस्तुति देकर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान (विजेता) प्राप्त किया। इस टीम में सोनाक्षी, रुपाली वर्मा, अक्षत जायसवाल, अमीना रोजी, आकांक्षा उपाध्याय और पल्लवी सिंह शामिल रही। वहीं टीम-2 “ऑरा ऑफ लीजेंड्स” ने बॉलीवुड से प्रेरित प्रस्तुति दी और सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इस टीम में इकरा बानो, आयुषी यादव, शुभम शर्मा, ललिता वर्मा, सृजिंका यादव और विभा चौधरी शामिल रहे। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को श्रीमती विनिता मोटवानी पटेल, शालिनी पाण्डेय, रत्नेश यादव के मार्गदर्शन में तैयार किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी तथा इंटीग्रल विश्वविद्यालय, लखनऊ के प्रतिनिधि भी शामिल थे। यह उपलब्धि कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह के दिशा-निर्देशन तथा समन्वयक प्रो. अनूप कुमार के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने एमिटी विश्वविद्यालय के फैशन शो में परचम फहराया। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो नीलम पाठक सहित अन्य शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं ने हर्ष व्यक्त किया।


