फिल्मों के साथ-साथ अब गाने भी बनाएंगे फरहान अख्तर, मिर्जापुर फिल्म से होगी शुरुआत
एक्सेल म्यूजिक में एक्सेल एंटरटेनमेंट की फिल्मों के साउंडट्रैक के साथ-साथ अन्य फिल्म निर्माताओं और प्रोडक्शन हाउसों का संगीत भी उपलब्ध होगा।

NIT-News
फरहान अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी ने संगीत की दुनिया में अपना कदम बढ़ाया है। उन्होंने निर्माता रितेश सिधवानी के साथ मिलकर अपना नया म्यूजिक लेबल एक्सेल म्यूजिक लॉन्च कर दिया है। इस लेबल को यूनिवर्सल म्यूजिक ग्रुप का रणनीतिक शेयरधारक और विपणन एवं वितरण भागीदार के रूप में समर्थन प्राप्त होगा। फरहान ने ऐलान करते हुए कहा कि वह आने वाले कल के संगीत को आकार देने के लिए असाधारण कलाकारों और रचनाकारों के साथ साझेदारी कर रहे हैं।
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपनी पोस्ट में बताया कि एक्सेल म्यूजिक की पहली रिलीज मिर्जापुर: द मूवी का साउंडट्रैक एल्बम होगा, जो 4 सितंबर, 2026 को रिलीज हो रही है।
अली फजल और पंकज त्रिपाठी अभिनीत फिल्म का प्रमुख गाना हरियाणवी संगीत जगत के कलाकार ढांडा ने गाया है, जो बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं।
एक्सेल म्यूजिक में एक्सेल एंटरटेनमेंट की फिल्मों के साउंडट्रैक के साथ-साथ अन्य फिल्म निर्माताओं और प्रोडक्शन हाउसों का संगीत भी उपलब्ध होगा।




