लिवलोंग ने नई शाखा की ओपनिंग के साथ लखनऊ में किया अपने फुटप्रिन्ट का विस्तार
भारत के अग्रणी इंश्योरेन्स एवं इंटीग्रेटेड हेल्थ-टेक प्लेटफॉर्म लिवलोंग ने लखनऊ में अपनी नई शाखा खोलने की घोषणा की है इसके साथ कंपनी ने हेल्थकेयर एवं बीमा समाधानों को सुलभ बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत बना लिया है।

- गोविन्द कुमार प्रजापति
लखनऊ & भारत के अग्रणी इंश्योरेन्स एवं इंटीग्रेटेड हेल्थ-टेक प्लेटफॉर्म लिवलोंग ने लखनऊ में अपनी नई शाखा खोलने की घोषणा की है इसके साथ कंपनी ने हेल्थकेयर एवं बीमा समाधानों को सुलभ बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत बना लिया है। इस विस्तार के साथ लिवलोंग मुख्य शहरी क्षेत्रों में अपनी ऑफलाईन मौजूदगी को सशक्त तथा समग्र हेल्थकेयर, वैलनैस एवं बीमा सेवाओं को उपभोक्ताओं एवं साझेदारों के लिए सुलभ बनाने के प्रयास जारी रखे हुए है।
लखनऊ की यह शाखा रीटेल हेल्थ इंश्योरेन्स कॉर्पोरेट ओपीडी प्रोग्रामों और एसएमई-फोकस्ड इंश्योरेन्स समाधानों में विकास को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण हब की भूमिका निभाएगी। शहर के सबसे व्यस्त रिहायशी इलाकों में से एक में स्थित इस शाखा का उद्देश्य आम लोगों, कॉर्पोरेट्स एवं छोटे कारोबारों के लिए हेल्थकेयर सुरक्षा की बदलती ज़रूरतों को पूरा करना है।
इस अवसर पर लिवलोंग के संस्थापक एवं सीईओ गौरव दुबे ने कहा – लखनऊ हमारे राष्ट्रीय विस्तार की यात्रा में एक मुख्य मार्केट है। इस नई शाखा के साथ हम अपनी स्थानीय मौजूदगी को सशक्त बना रहे हैं तथा इंटीग्रेटेड हेल्थ इंश्योरेन्स एवं वैलनैस समाधानों को क्षेत्र के आम लोगों एवं कारोबारों के लिए अधिक सुलभ बना रहे हैं।
लिवलोंग के चीफ़ डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर और सेल्स हैड मोहित भारद्वाज ने कहा – लखनऊ शाखा उत्तर भारत में लिवलोंग के डिस्ट्रीब्यूशन एवं पार्टनर इकोसिस्टम को सशक्त बनाएगी। यह हमें उपभोक्ताओं के साथ करीब से जोड़ेगी तथा हमारे इंटीग्रेटेड हेल्थ इंश्योरेन्स एवं वैलनैस समाधानों को अधिक सुलभ बनाने में योगदान देगी।
इंडसइंड जनरल इंश्योरेन्स कंपनी लिमिटेड के नेशनल हैड डॉ सौम्या कुमार मिश्रा ने कहा & हमें खुशी है कि हमें लखनऊ में लिवलोंग की मौजूदगी बढ़ाने के लिए उनके साथ साझेदारी का मौका मिला है। यह साझेदारी व्यापक हेल्थ इंश्योरेन्स समाधानों को सुलभ बनाने और उपभोक्ताओं को बेहतर हेल्थकेयर सुरक्षा उपलब्ध कराने की हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
लखनऊ शाखा के उद्घाटन के अवसर पर इंडसइंड जनरल इंश्योरेन्स कंपनी लिमिटेड के नेशनल हैड डॉ सौम्या कुमार मिश्रा मौजूद रहे।
देश भर में अगले दो सालों में 100 शाखाएं खोलने की योजनाओं के तहत लिवलोंग ने यहनई शाखा खोली है। हाल ही में दिल्ली, बैंगलुरू, नासिक, कोलकाता, नागपुर और अंधेरी में लॉन्च के बाद लखनऊ की यह शाखा ओपीडी सर्विसेज़, हेल्थ इंश्योरेन्स एवं वैलनैस प्रोग्रामों के लिए भारत के सबसे भरोसेमंद एवं सुलभ प्लेटफॉर्म बनने के लिवलोंग के विज़न को मजबूत बनाती है।




