उत्तर प्रदेश
गुरुग्राम के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी डॉग स्क्वॉड और पुलिस की टीम
गुरुग्राम के प्रतिष्ठीत स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते ने जांच शुरू कर दी। अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल से वापस ले लिया।

संजय कुमार सिंह
जिले में एक बार फिर बड़े प्रतिष्ठित स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी ई-मेल के माध्यम से भेजी गई, जिसमें स्कूल भवनों में बम लगाए जाने की चेतावनी दी गई है। सुबह स्कूल खुलते ही कई बड़े स्कूलों के प्रबंधन को एक साथ यह धमकी भरा मैसेज मिला। बताया जाता है कि शहर के डीएवी स्कूलों समेत अन्य स्कूलों को यह धमकी भरे मेल आए हैं। इसमें मुख्यमंत्री सैनी को चेतावनी भी दी गई है।
ईमेल मिलने के बाद गुरुग्राम पुलिस, डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ते की टीम कई स्कूलों में जांच अभियान चला रही हैं। हालांकि अभी तक कहीं से भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। आशंका है कि यह मेल फर्जी हो सकते हैं यह डराने की साजिश हो सकती है।




