Blog

नारी शक्ति का सम्मान: लखनऊ में दिखा रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया का उत्साह।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) द्वारा लखनऊ के कैसरबाग स्थित गांधी भवन प्रेक्षागृह में 'नारी शक्ति सम्मान समारोह 2026 का अत्यंत गरिमामयी आयोजन किया गया ।

Nayyer Azam

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) द्वारा लखनऊ के कैसरबाग स्थित गांधी भवन प्रेक्षागृह में ‘नारी शक्ति सम्मान समारोह 2026 का अत्यंत गरिमामयी आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों, शहरों और सुदूर गाँवों से आईं सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया, जो महिला सशक्तिकरण की एक जीती-जागती तस्वीर पेश कर रहा था।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन भाई गुप्ता जी ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया । अपने संबोधन में उन्होंने महिलाओं के साहस और समाज के प्रति उनके समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा की । महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, कि “बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने कहा था कि मैं किसी समाज की प्रगति उस समाज की महिलाओं की प्रगति से मापता हूँ। आज यहाँ उपस्थित इन बहनों और माताओं के आत्मविश्वास को देखकर गर्व होता है कि हमारा समाज सही दिशा में आगे बढ़ रहा है । “कर्तव्य और सेवा की मिसाल बनीं महिलाएं सम्मानित समारोह के दौरान श्री पवन भाई गुप्ता जी ने उन महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया, जिन्होंने समाज के प्रति अपनी सजगता दिखाते हुए विपरीत परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया और समाज के सामने एक नई मिसाल पेश की। इन प्रतिभावान और कर्मठ महिलाओं को स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंट कर उनका अभिनंदन किया ।

मुख्य बिंदु: समाज का गौरव: प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज की नारी सिर्फ घर तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभा रही है।प्रेरणादायी कदम: सम्मानित होने वाली महिलाओं ने न केवल अपना, बल्कि अपने परिवार और समाज का नाम भी पूरे प्रदेश में रोशन किया है।एकजुटता का संदेश: विभिन्न जिलों से आईं महिलाओं का यह जमावड़ा इस बात का प्रतीक है कि नारी शक्ति अब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button