यूपीएससी रिजल्ट: यूपी के युवाओं का कमाल, अवध के 24 और पूर्वांचल के 18 का चयन; आस्था बनी टॉपर
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा-2025 में भारी संख्या में यूपी के होनहारों ने सफलता हासिल की है। शामली के कांधला की आस्था जैन ने नौवीं रैंक हासिल की है। उन्हें तीसरे प्रयास में सफलता मिली है।

Sanjay Singh
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा-2025 में भारी संख्या में यूपी के होनहारों ने सफलता हासिल की है। शामली के कांधला की आस्था जैन ने नौवीं रैंक हासिल की है। उन्हें तीसरे प्रयास में सफलता मिली है। इसके अलावा अमरोहा की सुरभि यादव ने 14वीं, शिकोहाबाद के उत्कर्ष ने 32वीं, अलीगढ़ के प्रतीक ने 54वीं, शामली की काजल चौहान ने 403वीं, हमीरपुर के डॉ. यशवर्धन सिंह ने 212वीं, एटा के आयूष ने 143वीं और प्रवीन यादव ने 582वीं, सहारनपुर के ऋषभ जैन में 163वीं, अखिल कुमार सैन ने 518वीं और मनोज कुमार ने 628वीं रैंक पाई है।बिजनौर के असद अकोल ने 321वीं व अजीम अहमद ने 588वीं रैंक प्राप्त हासिल की है। बलिया की मोनिका श्रीवास्तव ने 16वीं, भदोही की इकरा को 24वीं रैंक मिली है। आजमगढ़ के आदित्य हृदय उपाध्याय ने 154वीं और उनकी बहन आयुषी उपाध्याय ने 361वीं रैंक हासिल की है। परीक्षा में बलिया, भदोही, आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, सोनभद्र के 18 युवाओं ने सफलता पाई है। फतेहपुर की शांभवी ने 46वीं और मिनहाज शकील ने 513वीं रैंक हासिल की। कानपुर के गौरव ओझा ने 204वीं और अनूप कुमार ने 716वीं, मुरादाबाद के सृजित कुमार ने 84वीं व देवांश गुप्ता ने 77वीं रैंक हासिल की। प्रयागराज के प्रखर ने 787वीं, झांसी की आयुषी ने 914वीं, बलिया की निवदिता ने 855, ललितपुर की अदिति सिंह 859 और आगरा की तनिषा ने 930वीं रैंक में जगह बनाई।लखनऊ से जुड़े कई मेधावियों ने शानदार सफलता हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। राजधानी में रहकर तैयारी करने वाले विमल कुमार ने ऑल इंडिया 107वीं रैंक प्राप्त की है, जबकि अलीगंज निवासी आदर्श पांडेय को 347वीं रैंक मिली है। इसके अलावा वनज विद्यान ने 278वीं और पीयूष कपूर ने 402वीं रैंक हासिल कर सफलता का परचम लहराया।अलग-अलग पृष्ठभूमि से आने वाले इन अभ्यर्थियों की सफलता की कहानियां बताती हैं कि दृढ़ संकल्प, अनुशासन और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। किसी ने गांव की साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर यह मुकाम पाया, तो किसी ने विदेश में नौकरी करते हुए भी देश सेवा का सपना जीवित रखा। इन युवाओं की उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा और उम्मीद का संदेश भी है। बता दें कि बीते वर्ष शहर से कुमुद मिश्रा ने 69, प्रशांत सिंह 102, रजत सिंह 132, अनुश्री सचान 220 और उत्कर्ष नारायण ने 850 रैंक लाकर नाम रोशन किया था। वहीं, वर्ष 2023 में शहर-ए-अदब से आदित्य श्रीवास्तव ने देश में पहला स्थान हासिल कर परचम लहराया था।



