उत्तर प्रदेश
नारीश्री सम्मान 2026: सरल केयर फाउंडेशन ने किया 21 महिला प्रधानों का भव्य सम्मान
सरल केयर फाउंडेशन के द्वारा एमडी ट्रेड लाइन के सहयोग से ‘8 मार्च अंतर्राष्टीय महिला’ दिवस की पूर्व संध्या पर श्नारीश्री महिला ग्राम प्रधान सम्मान 2026 उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डॉक्टर बबिता सिंह के द्वारा लखनऊ की मोहनलाल गंज तहसील की 21 महिला प्रधानों को निगोहां स्थित बाबू सुंदर सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज में सम्मानित किया गया.

Surendra Kumar
सरल केयर फाउंडेशन के द्वारा एमडी ट्रेड लाइन के सहयोग से ‘8 मार्च अंतर्राष्टीय महिला’ दिवस की पूर्व संध्या पर श्नारीश्री महिला ग्राम प्रधान सम्मान 2026 उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डॉक्टर बबिता सिंह के द्वारा लखनऊ की मोहनलाल गंज तहसील की 21 महिला प्रधानों को निगोहां स्थित बाबू सुंदर सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज में सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण में ग्राम प्रधानो की भूमिका’ विषय पर सेमिनार का आयोजन भी किया गया था।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान व विशिष्ट अतिथि सहायक पुलिस आयुक्त विकास कुमार पांडे रहे। उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डॉक्टर बबिता सिंह चौहान ने बाबू सुंदर सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज की चेयरपर्सन रीना सिंह और सरल केयर फाउंडेशन की अध्यक्ष रीता सिंह के साथ मिलकर सभी महिला ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति-पत्र और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।मुख्य अतिथि डॉ. बबिता सिंह चौहान ने कहा कि महिलाओं को अंतिम पंक्ति तक सम्मान दिलाना उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और गांव की सरकार में महिला प्रधानों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जो काम समाज के लिए किया जाता है, वही हमेशा याद किया जाता है। भारत की संस्कृति की पहचान उसके संस्कारों से है और उन संस्कारों को जीवित रखने में महिलाओं की अहम भूमिका होती है। डॉक्टर बबीता सिंह चौहान ने कहा की ‘हर दिन महिलाओं का होता है 8 मार्च महिला सम्मान दिवस के लिए मनाया जाता है’ !विशिष्ट अतिथि एसीपी विकास कुमार पांडे ने कहा कि महिलाएं आज नेतृत्व क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं। उन्होंने महिला प्रधानों से गांवों में शिक्षा, सुरक्षा और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही संस्था की अध्यक्ष रीता सिंह ने कहा कि महिला प्रधानों ने गांव के विकास और सामाजिक जागरूकता में अहम भूमिका निभाई है।इस अवसर पर एमडी ट्रेड लाइन के एमडी मुरलीधर आनंदीलाल शर्मा, बाबू सुंदर सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज के अध्यक्ष आनंद शेखर सिंह, थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी, वाइस चेयरमैन रीना सिंह, वरिष्ठ पत्रकार शैलेन्द्र सिंह, मोहनलालगंज पत्रकार एसोशिएशन महामंत्री अखिलेश द्विवेदी, संयुक मंत्री अनुपम मिश्रा, समाजसेवी आईपी सिंह, प्रदीप द्विवेदी, प्रधान अभय कांत दीक्षित, नीरज सिंह समेत काफी संख्या में महिला प्रधान व गणमान्य लोग मौजूद रहे।महिला ग्राम प्रधान सम्मान : जिन महिला प्रधानो को सरल केयर नारीश्री सम्मान 2026 दिया गया उनमें श्रीमती उर्मिला द्विवेदी, ग्राम अघैया, श्रीमती नीरज ग्राम लालपुर, श्रीमती राजकुमारी ग्राम दखिना, श्रीमती रीना सिंह ग्राम नंदौली, श्रीमती कुसुमलता सोनी ग्राम भगवानपुर, श्रीमती आनंद रानी ग्राम शेरपुर लवल, श्रीमती अनुपम ग्राम बैरीसालपुर, श्रीमती विद्या देवी ग्राम ब्रहमदासपुर, श्रीमती श्यामादेवी ग्राम उदयपुर, कमलेश कुमारी ग्राम टिकरा, श्रीमती निर्मला पाल ग्राम दयालपुर, श्रीमती नीता ग्राम हुलासखेडा, श्रीमती नेहा साहू ग्राम मंगटैइया, श्रीमती दीपिका यादव ग्राम डिघारी, श्रीमती सरिता ग्राम मेंहदौली, श्रीमती प्रियंका ग्राम भीलमपुर, श्रीमती माया ग्राम कुशमौरा, श्रीमती रेनू अवस्थी ग्राम जबरौली, श्रीमती इलमा बानो प्रधान मीरानपुर, श्रीमती गीता प्रधान भदेसुवा और श्रीमती राजवती ग्राम ग्राम परसपुर ठठ्ठा शामिल थी।




