उत्तर प्रदेश
यूपी में एक और पति का कत्ल: रात में घर आए प्रेमी के साथ मिलकर मार डाला; डरा धमका कर बड़े बेटे को कर दिया चुप
यूपी में एक और पति का कत्ल हो गया। पत्नी और उसके प्रेमी ने मार डाला। अवैध संबंधों के विरोध पर महिला ने ही प्रेमी संग मिलकर साजिश रची।

Govind Prajapati
यूपी में एक और पति का कत्ल हो गया। पत्नी और उसके प्रेमी ने मार डाला। अवैध संबंधों के विरोध पर महिला ने ही प्रेमी संग मिलकर साजिश रची। पुलिस ने शक के आधार पर हत्यारोपी पत्नी कल्लो को हिरासत में ले लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर कल्लो ने प्रेमी बबलू के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया।यूपी के अमरोहा में अवैध संबंधों के विरोध में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की निर्मम हत्या कर दी। घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया, लेकिन मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त रस्सी भी बरामद कर ली है। घटना गजरौला थाना क्षेत्र के गंगा के टापू में बसे दारानगर गांव की है।मृतक ओमपाल (35) दारानगर गांव के किसान महावीर सिंह के तीन बेटों में सबसे बड़े थे। करीब 13 साल पहले उनकी शादी हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कल्लो के साथ हुई थी, जिनसे उनके तीन बच्चे रविकांत, साक्षी और बादल हैं। ओमपाल खेती के साथ-साथ मजदूरी भी करते थे।जानकारी के अनुसार, मृतक की पत्नी कल्लो का आदमपुर थाना क्षेत्र के सिकंदराबाद निवासी बबलू के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। ओमपाल इस रिश्ते का लगातार विरोध करते थे, जिसके कारण उनका अपनी पत्नी से अक्सर विवाद होता था। कल्लो कई बार अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई थी और कुछ समय बाद लौट आती थी। दो महीने पहले भी वह अपने प्रेमी के साथ चली गई थी और कुछ दिन पहले ही घर लौटी थी।चार मार्च को होली के दिन जब बबलू गांव आया था, तो ओमपाल की उससे कहासुनी हुई थी। बबलू ने ओमपाल को जान से मारने की धमकी दी थी और चला गया था। बुधवार रात को बबलू एक बार फिर गांव में आया। इसी रात, कल्लो ने अपने प्रेमी बबलू के साथ मिलकर ओमपाल की प्लास्टिक की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद, दोनों ने मिलकर शव को पंखे से लटका दिया ताकि यह आत्महत्या का मामला लगे।मृतक के छोटे भाई जोगेश ने अपनी भाभी कल्लो और उसके प्रेमी बबलू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने गुरुवार को सीओ और इंस्पेक्टर के साथ गांव पहुंचकर मौका मुआयना किया। पुलिस ने शक के आधार पर हत्यारोपी पत्नी कल्लो को हिरासत में ले लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर कल्लो ने प्रेमी बबलू के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया।पुलिस ने कल्लो को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई प्लास्टिक की रस्सी भी बरामद कर ली है। सीओ ने बताया कि कल्लो को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसका प्रेमी बबलू अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।ओमपाल और कल्लो के तीन बच्चे हैं – रविकांत, साक्षी और बादल। इस घटना ने न केवल परिवार को सदमे में डाल दिया है, बल्कि बच्चों के भविष्य पर भी गहरा सवाल खड़ा कर दिया है। अवैध संबंधों के चलते एक परिवार बिखर गया और तीन बच्चे अनाथ हो गए।आदमपुर थाना क्षेत्र के सिकंदराबाद गांव में अवैध संबंधों ने एक खूनी साजिश को जन्म दिया। ग्रामीणों के अनुसार, बबलू नामक व्यक्ति के गांव के ही ओमपाल की पत्नी कल्लो से कई वर्षों से नाजायज संबंध थे। बीते चार मार्च को ओमपाल ने अपनी पत्नी कल्लो को बबलू के साथ आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों पकड़ा। इस दौरान हुए शोर-शराबे के कारण आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने बबलू की जमकर पिटाई की। यह भी बताया जा रहा है कि ग्रामीणों के कहने पर कल्लो ने भी अपने प्रेमी बबलू को चप्पलों से मारा।प्रेमिका के हाथों पिटने और ग्रामीणों द्वारा हुई फजीहत से बबलू बुरी तरह अपमानित और क्षुब्ध हो गया। बताया जा रहा है कि इसी अपमान का बदला लेने के लिए उसने ओमपाल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। प्रेमिका के हाथों चप्पल से मार खाने के बाद वह मौके से भाग गया था, लेकिन उसके मन में बदले की आग जल रही थी।दारानगर के ग्रामीणों का कहना है कि आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव सिकंदराबाद निवासी बबलू से ओमपाल की पत्नी कल्लो के कई साल से अवैध संबंध थे। चार मार्च को ओमपाल ने अपनी पत्नी को बबलू के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। शोर शराबा सुनकर ग्रामीण भी इकट्ठे हो गए थे। बबलू की गांव के लोगों ने जमकर पिटाई की थी। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने कल्लो से उसके प्रेमी बबलू को चप्पल से मरवाया था। इससे वह क्षुब्ध हो गया और उसने ओमपाल को ही रास्ते से हटाने की ठान ली। प्रेमिका के हाथों चप्पल से मार खाने के बाद वह भाग गया था।प्रेमिका संग मिलकर उसके पति की गला दबाकर हत्या करने में नामजद बबलू की नजदीकी गांव में बहन रहती है। ग्रामीणों ने जब प्रेमिका से चप्पल से पिटवाया तो वह कुछ देर बाद गायब हो गया था। ग्रामीणों में चर्चा है कि घटना को अंजाम देने के बाद वह पड़ोस के गांव में अपनी बहन के घर छिप गया था।चार मार्च को दिन भर होली का रंग खेलने के बाद रात को ओमपाल घर में सो गया। पांच मार्च की तड़के 3 बजे वह गहरी नींद में सो रहा था। आरोप है कि इस दौरान बबलू आ गया। उसने ओमपाल की पत्नी कल्लो के साथ मिलकर ओमपाल की गला दबाकर हत्या कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि इस दौरान ओमपाल का बड़ा बेटा रविकांत जाग गया था। मगर उसे डरा धमका कर चुप कर दिया गया।दारानगर गांव निवासी ओमपाल तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। हेमराज मझले और सबसे छोटे जोगेश हैं। ओमपाल मेहनत मजदूरी कर पांच सदस्यीय परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। कभी कभार बाहर मजदूरी करने चले जाते थे। उनका बड़ा बेटा रविकांत (11) बेटी साक्षी (9) और सबसे छोटा बादल (7)है। पत्नी द्वारा प्रेमी के साथ मिलकर उनकी हत्या कर दी गई। इस कारण पुलिस ने तीनों की मां कल्लो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस कारण दोनों भाई और उनकी बहन अनाथ हो गए हैं। उनके पालन पोषण का जिम्मा दोनों चाचा के कंधों पर आ गया हैै।




