सस्ता हुआ राष्ट्र प्रेरणा स्थल के म्यूजियम का टिकट:50 रुपए से 35 का किया गया
सस्ता हुआ राष्ट्र प्रेरणा स्थल के म्यूजियम का टिकट:50 रुपए से 35 का किया गया, पार्किंग फीस और टाइमिंग में भी बदलाव

एन0आई0टी0 ब्यूरों
लखनऊ के बसंतकुंज स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल आने वाले दर्शकों के लिए राहत की खबर है। LDA ने म्यूजियम का प्रवेश शुल्क 50 रुपए से घटाकर 35 रुपए कर दिया है। संचालन समिति की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद नई दरें लागू कर दी गई हैं। हालांकि, पार्क का प्रवेश शुल्क पहले की तरह 15 रुपए ही रहेगा।
स्थल का लोकार्पण 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। करीब 65 एकड़ में विकसित इस परिसर के संचालन के लिए शासन स्तर पर उच्चस्तरीय समिति गठित है, जिसकी अध्यक्षता आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के प्रमुख सचिव करते हैं। एलडीए वीसी सदस्य सचिव हैं, जबकि वित्त, नगर विकास, पर्यटन, संस्कृति, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव व मंडलायुक्त सदस्य हैं।म्यूजियम में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन से जुड़े प्रसंगों का सजीव चित्रण किया गया है। 98,000 वर्ग फीट क्षेत्रफल में निर्मित है। इसमें पांच गैलरी में फोटो, स्टोन म्यूरल्स और डिजिटल पैनल लाइव ऑडियो-वीडियो विजुअल्स की सुविधा है। वीवीआईपी और आमजन के लिए अलग प्रवेश द्वार अलग से है।




