लखनऊ

राहत ए इंसानियत फाउंडेशन ने विकासनगर में पेश की इंसानियत की मिसाल

विकासनगर।इंसानियत और सेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश करते हुए राहत ए इंसानियत फाउंडेशन की टीम ने विकासनगर क्षेत्र में आग से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर राहत सामग्री वितरित की।

न्यू इनफार्मेशन टुडे न्यूज़ 

विकासनगर।इंसानियत और सेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश करते हुए राहत ए इंसानियत फाउंडेशन की टीम ने विकासनगर क्षेत्र में आग से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर राहत सामग्री वितरित की। हाल ही में आग की घटना में जिन लोगों के घर जलकर राख हो गए थे, उनके लिए यह मदद किसी संजीवनी से कम नहीं रही।

फाउंडेशन द्वारा वितरित राहत सामग्री में एक महीने का राशन शामिल था, जिसमें आटा, चावल, दालें, शक्कर, तेल, चाय पत्ती और मसाले जैसी आवश्यक वस्तुएं दी गईं। इसके साथ ही बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए स्कूल बैग, पेंसिल बॉक्स और कॉपी-किताबें भी प्रदान की गईं। राहत कार्य के दौरान पीने के पानी, लस्सी और अन्य जरूरी सामान की भी व्यवस्था की गई।

इस मानवीय सेवा अभियान का नेतृत्व फाउंडेशन के चेयरमैन चाँद कुरैशी ने किया। उनके मार्गदर्शन में टीम ने लगभग 400 से 500 जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई। फाउंडेशन पिछले 10 वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहा है और निरंतर जरूरतमंदों की सहायता करता आ रहा है।

कोविड-19 महामारी के दौरान भी फाउंडेशन ने उल्लेखनीय कार्य किए थे। पहले चरण में राशन वितरण और दूसरी लहर के दौरान मुफ्त ऑक्सीजन सिलेंडर एवं ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के कारण चाँद कुरैशी को “ऑक्सीजन मैन” के नाम से भी जाना जाने लगा।

चाँद कुरैशी और उनकी टीम का यह सेवा भाव समाज में एक सकारात्मक संदेश दे रहा है कि मुश्किल घड़ी में एक-दूसरे का साथ ही असली इंसानियत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button