उत्तर प्रदेश

5.80 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण:मंत्री एके शर्मा बोले- जनपद को बहरामपुर से

मऊ के मधुबन तहसील क्षेत्र के दोहरीघाट ब्लॉक अंतर्गत बहरामपुर में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने 5.80 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों में विकास कार्यों को लेकर उत्साह देखा गया।

दिनेश कुमार प्रजापति/ मऊ के मधुबन तहसील क्षेत्र के दोहरीघाट ब्लॉक अंतर्गत बहरामपुर में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने 5.80 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों में विकास कार्यों को लेकर उत्साह देखा गया। इस दौरान मंत्री ने दोहरीघाट क्षेत्र पंचायत की विभिन्न ग्राम सभाओं में इंटरलॉकिंग, नाली, सीसी रोड, खड़ंजा, शीतल पेयजल और हाईमास्ट लाइट जैसी कई परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसके साथ ही बहरामपुर में लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित प्राथमिक विद्यालय भवन और बच्चों के लिए 3 सीटर डेस्क-बेंच का भी लोकार्पण किया गया।

क्षेत्र पंचायत दोहरीघाट द्वारा कुल 127 हाईमास्ट लाइट, 22 शीतल पेयजल परियोजनाएं और 39 इंटरलॉकिंग, नाली, सीसी व खड़ंजा कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया।जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि वे जनपद को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि डबल इंजन की सरकार में केंद्र और प्रदेश की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, नाली व खड़ंजा जैसी मूलभूत सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है।कार्यक्रम को बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख प्रदीप राय राजू, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि फतहपुर मंडाव प्रवीण कुमार सिंह ‘शुभम’ और पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया ने भी संबोधित किया। इन सभी ने सरकार की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सूरज राय, अरुण राय, विकास मल्ल, राहुल दीक्षित, बबलू शुक्ला, मनोज शुक्ला, नन्हें पांडेय, हरिओम शर्मा, प्रमोद मिश्रा, सत्यम राय सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button