संत निरंकारी बाल समागम: बच्चों को प्रेम, नम्रता और सहनशीलता का मिला संदेश
सद्गुरु माता सुदिक्षा जी महाराज एवं राजपिता रमीत जी की असीम कृपा से आज दिन शनिवार को जोन स्तरीय संत निरंकारी बाल समागम का आयोजन संत निरंकारी सत्संग भवन पट्टी रोड भीटी, ब्रांच मुंशीपुरा मऊ के प्रांगण में बहुत ही सुंदर तरीके से आयोजित किया गया l
New Information Today4 hours ago
0 1 minute read
दिनेश प्रजापति, प्रभारी, मऊ
सद्गुरु माता सुदिक्षा जी महाराज एवं राजपिता रमीत जी की असीम कृपा से आज दिन शनिवार को जोन स्तरीय संत निरंकारी बाल समागम का आयोजन संत निरंकारी सत्संग भवन पट्टी रोड भीटी, ब्रांच मुंशीपुरा मऊ के प्रांगण में बहुत ही सुंदर तरीके से आयोजित किया गया l
जिसमें आजमगढ़ जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों से जैसे आजमगढ़, मऊ, अकबरपुर, फैजाबाद, अयोध्या, बलिया आदि जिलों से छोटे-छोटे बच्चे वह उनके अभिभावक सभी लोग भारी संख्या में हिस्सा लिए l इस समागम की अध्यक्षता कर रहे संत निरंकारी मंडल दिल्ली से आकर दर्शन दिए परमपूज्य संदीप भाटिया जी ने बच्चों को संत निरंकारी मिशन की शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए मानव जीवन जो सभी योनियों मे उत्तम है इसे प्रेम,नम्रता और सहनशीलता के साथ जीना चाहिए। ऐसा जीवन जीने वाले महात्मा मानव समाज के लिए आदर्श बन जाते हैं। “मानव हो मानव का प्यारा, एक दूजे का बने सहारा।” बाबा हरदेव सिंह जी के इस संदेश का जिक्र करते हुए संदेश दिया की मानव जीवन में जाति,वर्ण, मजहब,धर्म का अभिमान त्याग कर एक दूसरे से प्रेम के साथ जीवन जीना चाहिए। संत निरंकारी मिशन के गुरु सहबानों के आध्यात्मिक विचारों से भी अवगत कराये। इस जानकारी से बच्चे अपने जीवन व परिवार में किस प्रकार से खुशियां प्राप्त करेंगें और लोगों को भी अपने साथ खुश रखेंगे , इस पर भी भरपूर प्रकाश डाले ।
इस कार्यक्रम को सुचारू रूप देने के लिए ब्रांच मुंशीपुरा , मऊ के संयोजक श्री सुभाष चंद्र वर्मा ,जोनल इंचार्ज डॉक्टर रीता यादव जी तथा आजमगढ़ जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों के सभी ब्रांचो के मुखी महात्मा जिले के सभी प्रचारक महात्मा सभी ब्रांचों के सेवा दल के सेवादारों ने बहुत ही लगन से इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाये l इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों में मानवता के संदेश को आगे बढ़ाना तथा मानव से मानव को जोड़े रखने का हुनर बताते हुए हुए कार्यक्रम को संपन्न किया गया l