शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने वाला गिरफ्तार:दोहरीघाट पुलिस ने अंडरपास से पकड़ा, अलीगढ़ का रहने वाला आरोपी
मऊ के दोहरीघाट पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को नई बाजार अंडरपास के पास से पकड़ा गया और न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

NIT-News
मऊ के दोहरीघाट पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को नई बाजार अंडरपास के पास से पकड़ा गया और न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई। प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह के नेतृत्व में दोहरीघाट थाना पुलिस ने शुक्रवार दोपहर में मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाना दोहरीघाट में मु0अ0सं0 148/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 87/137(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत मामला दर्ज है। उस पर नाबालिग पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले जाने का आरोप है।
मामले में आरोपी की तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद, उससे पूछताछ की गई और आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नवीन कुमार, कांस्टेबल दिलीप चौधरी और कांस्टेबल अमरदेव शामिल थे।