हेल्थ

वेजिटेल सेफ कलर बना केमिकल-मुक्त हेयर केयर के लिए लोगों की पहली पसंद

हेयर कलर ढूंढना जो सुरक्षित भी हो और अच्छे नतीजे भी दे, अक्सर मुश्किल होता है। बाजार में मिलने वाले अधिकांश हेयर कलर्स में ऐसे केमिकल होते हैं जो बालों को रंग तो देते हैं, लेकिन बालों और स्कैल्प को नुकसान भी पहुंचा सकते

NIT-News

लखनऊ, 2 जुलाई 2026, ऐसा हेयर कलर ढूंढना जो सुरक्षित भी हो और अच्छे नतीजे भी दे, अक्सर मुश्किल होता है। बाजार में मिलने वाले अधिकांश हेयर कलर्स में ऐसे केमिकल होते हैं जो बालों को रंग तो देते हैं, लेकिन बालों और स्कैल्प को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। इसी समस्या का समाधान लेकर आया है एएमए हर्बल ग्रुप का वेजिटेल सेफ कलर।एएमए हर्बल ग्रुप अपने नेचर बेस्ड प्रॉडक्ट्स के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। कंपनी के नाम दुनिया का पहला पीपीडी-मुक्त गहरे रंगों वाला हेयर कलर विकसित करने का रेकॉर्ड है। इसी भरोसेमंद विरासत को आगे बढ़ाते हुए कंपनी ने वेजिटेल सेफ कलर पेश किया है, जो केमिकल-मुक्त हेयर कलरिंग का विकल्प है। यह सुरक्षित हेयर कलर ईकोसर्ट प्रमाणित है। यह ऑर्गेनिक है और पीपीडी, अमोनिया, पेरॉक्साइड तथा पैराबेन जैसे हानिकारक रसायनों से पूरी तरह मुक्त है। जो लोग बिना किसी दुष्प्रभाव के अपने बालों को रंगना चाहते हैं, उनके लिए यह सटीक विकल्प है।एएमए हर्बल ग्रुप के को-फाउंडर और सीईओ यावर अली शाह ने कहा, “एएमए हर्बल का काम टिकाऊ विकास, पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और समाज के हितों पर केंद्रित है। हम ट्रेडीशनल तरीकों और मॉडर्न साइंस को मिलाकर पर्यावरण के अनुकूल उत्पाद तैयार करते हैं। आज हेयर डाई का इस्तेमाल करने वाले अधिकांश लोग खतरनाक केमिकल के कारण एलर्जी की समस्या झेल रहे हैं। इसी वजह से हमने पूरी तरह हर्बल अर्कों से बने प्राकृतिक हेयर कलर तैयार किए हैं।”सामान्य हेयर कलर्स का खतराआज कई बड़ी कंपनियां अपने उत्पादों पर “अमोनिया-फ्री” लिखती हैं, लेकिन उनमें पीपीडी, रेसोरसिनॉल, ओपीडी और एमपीडी जैसे अन्य रसायनों का इस्तेमाल किया जाता है। रीसर्च के अनुसार लगभग 17 से 18% लोगों को इन रसायनों से किसी न किसी प्रकार की एलर्जी होती है। यह एलर्जी हल्की खुजली से लेकर त्वचा की गंभीर समस्याओं और काले धब्बों तक का कारण बन सकती है।प्रमुख त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अलीज़ा जै़दी ने भी केमिकल युक्त हेयर डाई को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, “सामान्य हेयर कलर कई बार कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस और त्वचा में जलन का कारण बनते हैं। वेजिटेल सेफ कलर (Vegetal Safe Color) एलर्जी-मुक्त हेयर कलर का एक बेहतरीन विकल्प है। यह संवेदनशील त्वचा वाले लोगों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। गर्भावस्था के दौरान, जब पीपीडी वाले हेयर डाई से बचने की सलाह दी जाती है, तब भी इसका उपयोग किया जा सकता है। मधुमेह के मरीजों, पहले से कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस की समस्या झेल चुके लोगों और स्कैल्प संबंधी परेशानियों वाले लोगों के लिए भी यह सुरक्षित है।”प्राकृतिक तत्वों की ताकत
पहले हमारी मां और दादी-नानी बालों की देखभाल के लिए शिकाकाई, रीठा और मेहंदी जैसी प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करती थीं। समय के साथ व्यस्त जीवनशैली के कारण इन्हें घर पर तैयार करना आसान नहीं रहा। एएमए हर्बल ग्रुप ने वैद्यों और हकीमों के पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक रूप देकर इसे उपयोग में आसान बनाया है।यह आयुर्वेद आधारित हेयर कलर बालों को रंगने के साथ-साथ उनकी देखभाल भी करता है और स्कैल्प को नमी देने में मदद करता है। इसके प्रमुख तत्व हैं:हां, यह पूरी तरह सुरक्षित है। इसमें पीपीडी, अमोनिया, पेरॉक्साइड या पैराबेन जैसे केमिकल नहीं हैं। इसलिए ऐसे लोगों के लिए यह विशेष रूप से उपयोगी है जिन्हें सामान्य केमिकल युक्त हेयर डाई से खुजली, त्वचा लाल होने या एलर्जी की शिकायत होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button