उत्तर प्रदेश

विकास नगर अग्निकांड: ‘न्याय की जीत होगी’, हाई कोर्ट के रुख पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इण्डिया का बड़ा बयान

हाई कोर्ट के निर्णय का रिपब्लिकन पार्टी आफ इण्डिया (आ.) ने किया स्वागत- विकास नगर अग्नि काण्ड मामले मे जताई न्याय की उम्मीद

नौयर आज़म 

हाई कोर्ट के निर्णय का रिपब्लिकन पार्टी आफ इण्डिया (आ.) ने किया स्वागत- विकास नगर अग्नि काण्ड मामले मे जताई न्याय की उम्मीद

लखनऊ , 23 अप्रैल 2026 विकास नगर अग्नि काण्ड को लेकर हाई कोर्ट के सख्त रूख का रिपब्लिकन पार्टी आफ इण्डिया (आ.) ने स्वागत किया और उम्मीद जताई कि अग्निकाण्ड के पीड़ितो को न्याय मिल सकेगा । हाई कोर्ट ने प्रदेश के राहत आयुक्त को भी अग्निकाण्ड मामले की जाँच के निर्देश दिए है । रिपब्लिकन पार्टी आफ इण्डिया (आ.) के प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन भाई गुप्ता जी ने कहा कि वह पहले से ही इस मामले की उच्च स्तरीय जाँच की माँग पहले से ही कर रहे थे । अब उम्मीद है कि पीड़ितो को न्याय मिल सकेगा । उन्होने कहा कि सरकार की ओर से दी जा रही मदद नाकाफी है । उन्होने स्वैच्छिक संगठनो और आम जनता से पीड़ितो की मदद के लिए आगे आने के लिए अपील की है । श्री पवन भाई गुप्ता जी ने कहा कि अब हाई कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद भी जाँच मे लीपा-पोती न की गई और पारदर्शी प्रक्रिया से जाँच आगे बढ़ी जो सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा और न्याय की उम्मीद लगाए पीड़ितो के आँसू पोछे जा सकेंगे ।

उल्लेखनीय है कि विकास नगर क्षेत्र टेडी पुलिया के पास झुग्गी बस्ती में 15 अप्रैल को आग लग गई थी और इसमे करीब 1000 से अधिक छोटे-छोटे घर जलकर नष्ट हो गए थे । यह जमीन लोक निर्माण विभाग की बताई जा रही है और 20 साल से हजारो लोग यहा घर बनाकर रह रहे थे । विकास नगर अग्नि काण्ड पीड़ितो के लिए रिपब्लिकन पार्टी आफ इण्डिया (आ.) के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर कार्यकर्ता राहत कामो मे जुटे थे और कई दिनो तक खाना-पानी पहुँचाया । एक सप्ताह बाद भी अभी बहुत सारे सवाल अनउत्तरीय बने हुए है । श्री पवन भाई गुप्ता ने उम्मीद जताई कि हाई कोर्ट के दखल के बाद अब शायद उन सवालो का जवाब मिल सके और मानवता के लिए मदद का रास्ता खुल जाए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button